खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड घायल, सामने आया हमले का वीडियो, पुलिस ने कोचिंग डायरेक्टर समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, छात्रों में गुस्सा
Khan Sir's coaching centre attacked, guard injured, video of attack surfaced, police arrested 3 accused including the coaching director, students angry
पटना : बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई. हमले में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया. हमले की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. घायल सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक खान सर का कैंपस पटना के सबसे चर्चित कोचिंग सेंटर में शामिल है. यहां रोज बड़ी तादाद में छात्र पहुंचते हैं. रात लगभग 10 बजे मुसल्लहपुर में खान कोचिंग सेंटर के गली नुक्कड़ पर लगे होर्डिंग बोर्ड को ईंट-पत्थर से तोड़ दिया गया. हमलावरों ने कोचिंग के एक गार्ड चुनचुन के साथ मारपीट की गई, जिससे उसका सिर फट गया, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया.
घटना की जानकारी पाकर खान सर भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'हमलावरों ने उनके कोचिंग सेटंर के ऑफिस में तोड़फोड़ की, CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है. खान कोचिंग के कन्हैया सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें 4 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों आरोपी बनाया गया है. शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
खान सर ने कहा कि असल मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं? हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें. और यह समझें कि गरीबों का भी शिक्षा पर अधिकार है.
बता दें कि खान सर बिहार की राजधानी पटना के बेहद लोकप्रिय कोचिंग टीचर और यूट्यूबर हैं. वे देशभर के लाखों छात्रों को कम लागत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं.
हमले की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, अभिषेक और गौरव की गिरफ्तार कर लिया गया है. रौशन आनंद को पटना के दीघा थाने में रखा गया है, जहां पुलिस की एक विशेष टीम उनसे पूछताछ कर रही है. जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए तालाश की जा रही है, जिनकी विरुद्ध विधि संबद्ध कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है.
एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा का कहना है कि यह मामला मारपीट से जुड़ा है, सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आई हैं, फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है,
2019 में खान सर के कोचिंग सेंटर पर बम से हुआ था हमला
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. इससे पहले 10 मई 2019 को उनके कोचिंग सेंटर को निशाना बनाकर देसी बम से हमला किया गया था. उस समय सुबह करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने लगातार दो देसी बम फेंके थे. उस हमले में कोचिंग संस्थान के कार्यालय के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा था. जबकि बाहर खड़ी एक छात्र की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. हालांकि उस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



