रील की जिद ने ले ली जान, नदी में 35 फीट ऊंचे पुल से कूद गया युवक, दोस्त बनाता रहा वीडियो, 23 घंटे बाद मिली लाश, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
The stubbornness of the reel took his life, the young man jumped from a 35-foot bridge into the river, his friend kept making videos, the body was found after 23 hours, a mountain of grief fell on the family.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अंबेटिकरा पुल पर एक युवक के नदी में कूदने के बाद लापता होने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ वीडियो बना रहा था. इसी दौरान उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी. पानी में कूदने के बाद वह दोबारा ऊपर नहीं आया. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 23 घंटे बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की टीम ने उसका शव बरामद किया. यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने दो दोस्तों पिंटू निषाद और हीरालाल के साथ अंबेटिकरा पुल पर पहुंचा था. इसी दौरान वीडियो शूट करने के मकसद से उसने नदी में छलांग लगा दी. हालांकि छलांग लगाने के बाद युवक पानी से बाहर नहीं निकल पाया. जिससे उसके साथियों में अफरा-तफरी मच गई. लापता युवक की पहचान जयसिंह अघरिया के रूप में हुई है. वह छाल थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी का निवासी बताया जा रहा है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी.
23 घंटे बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की टीम ने उसका शव बरामद किया. हादसे के समय जयसिंह के साथ मौजूद उसके साथी पिंटू निषाद और हीरालाल से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और हालात की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
इस हादसे से मृतक युवक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. यह घटना लापरवाही और जिद के दुखद परिणाम को दर्शाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



