15 साल की बेटी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पिता की हत्या, पुलिस को बताई क्यों किया ऐसा फैसला, पूरा गांव शॉक्ड, आरोपिया गिरफ्तार

15 year old daughter killed her father with an axe, told the police why she did such a decision, the whole village was shocked, the accused was arrested

15 साल की बेटी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पिता की हत्या, पुलिस को बताई क्यों किया ऐसा फैसला, पूरा गांव शॉक्ड, आरोपिया गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में बागबहार थाना क्षेत्र के एक 15 साल साल की नाबालिग बेटी ने अपने 50 साल के पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल टांगी को जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. इस तरह की घटना के बाद इलाके में लोग दहशत फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना बागबहार में खबर मिली कि पास के एक ग्राम का निवासी उम्र 50 साल का शव उसके खाट में पड़ा हुआ है. अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से सिर में वारकर उसकी हत्या कर दी गई है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया.
इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि सोमवार की रात् करीब 9:30 बजे बालिका अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर के एक परिवार के यहां जाकर रोने लगी. परिवार के सदस्यों द्वारा उससे पूछा गया कि क्यों रो रही हो. तब वह बालिका बोली कि उसके पिता की किसी अज्ञात व्यक्ति ने टांगी से मार दिया है. खून निकल रहा है.
मृतक की नाबालिग बालिका के उपर करल का शक होने पर उसकी मां से पूछताछ की गई. इस दौरान खुलासा हुआ कि, नाबालिग बालिका ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है.
वारदात को अंजाम देने की बात कबूल करने के बाद नाबालिग बालिका ने बताया कि उसके पिता आए दिन शराब के नशे में उससे और उसकी मां से गाली-गलौच करते हुए लड़ाई किया करता था. इससे परेशान होकर उनकी मां शाम 5 बजे अपने मायके चली गई. इसके बाद पिता ने गांव तरफ जाकर शराब पीया और रात करीब 9 बजे वापस अपने घर आया. घर में आते ही फिर शराब के नशे में अपनी बेटी से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करने पर उतारु हो गया. इस पर अचानक गुस्से में आकर नाबालिग बालिका ने घर में रखे टांगी पासा से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या कर दी. बालिका के खिलाफ मौके पर मिले सबूतों और जुर्म कबूल करना पाये जाने पर उसे संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB