एसीबी की दबिश और गिरफ्तारी, 20 हजार की रिश्वत लेते रिश्वतखोर बाबू प्रमोद यादव रंगे हाथों गिरफ्तार, नक्शा काटने के नाम पर मांगी घूस
ACB raid and arrest, corrupt Babu Pramod Yadav arrested red handed while taking a bribe of 20 thousand, demanded bribe in the name of cutting the map
सूरजपुर : सूरजपुर जिले की भू-अभिलेख शाखा में उस समय हड़कंप मच गया. जब एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने अचानक दबिश देकर एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई ने पूरे दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया. जो कर्मचारी अब तक बेखौफ होकर काम कर रहे थे. वे भी सकते में आ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बाबू लंबे समय से आम लोगों से जमीन संबंधी काम, नामांतरण, खसरा-खतौनी की नकल और अभिलेख सुधार के नाम पर अवैध वसूली करता आ रहा था.
पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया. तयशुदा रकम लेते ही टीम ने उसे धर दबोचा. घटना इतनी अचानक हुई कि कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. आरोपी बाबू को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, इस कार्रवाई से भू-अभिलेख शाखा के बाकी कर्मचारियों में भी खौफ का माहौल बन गया है.
आम लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई देर से सही. लेकिन एक बड़ी राहत है क्योंकि लंबे समय से विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही थीं. स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने एसीबी की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अगर इसी तरह समय-समय पर विभागीय भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा जाए तो आम जनता को काफी राहत मिलेगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



