चोरी की 12 ट्रकों का छत्तीसगढ़ का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाला मुख्य आरोपी राजेश गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Main accused Rajesh who sold 12 stolen trucks by preparing fake documents of Chhattisgarh has been arrested, search for other accused continues

चोरी की 12 ट्रकों का छत्तीसगढ़ का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाला मुख्य आरोपी राजेश गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

रायपुर : चोरी की 12 ट्रको का छत्तीसगढ़ का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने के मामले में थाना खमतराई में आरोपी की लगातार 2 साल से तलाश की जा रही थी. आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध कमांक 355/2023 धारा 420, 34 दर्ज है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 12 ट्रकों का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 2 करोड़ 8 लाख रुपए ठगे भी थे.
मिली जानकारी के मुताबिक कि प्रार्थी जगदीश प्रसाद सिंघानिया निवासी गांधी चौक तिल्दा नेवरा रायपुर के द्वारा थाना खमतराई रायपुर में शिकायत की गई कि वर्ष 2022 में आरोपी राजेश यदु जो कि ड्राईवरी काम करते हुए पुराने वाहनों की खरीदी बिक्री काम करता था. आरोपी राजेश यदु से जान पहचान होने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को पुराने वाहन विक्रय की बातचीत हुई थी. आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी मीठू कुमार, धनेश्वर चौधरी, मृणाल सिंह व अन्य के साथ मिलकर पटना बिहार से पुराने ट्रक विक्रय करने संबंधी प्रार्थी से प्रति वाहन 17 लाख 50 हजार रुपये सौदा कर वाहन पूर्व पंजीयन नम्बर NL08 D 9054 वर्तमान नम्बर CG12 BH 3285 की रकम 16 लाख 50 हजार रुपये, ट्रक पंजीयन नम्बर NL08 D 9055 वर्तमान नम्बर CG12 BH 3290 रकम 16 लाख 50 हजार रु., ट्रक नम्बर WB9 1 7793 वर्तमान CG12 BH 3291 रकम 16 लाख 50 हजार रु., ट्रक नम्बर NL08 D 9670 राशि 17 लाख 50 हजार रु. ट्रक नम्बर CG15 DY 5515 रकम 17 लाख रु., ट्रक नम्बर NL08 D 9669 रकम 17 लाख, 50 हजार रु., ट्रक ट्रेलर नम्बर CG07 CJ 2114 रकम 17 लाख 50 हजार रु., ट्रक नम्बर AR 06 B 2669 वर्तमान नम्बर CG12 BG 5312 राशि 18 लाख रु, ट्रक नम्बर CG07 CJ 2125 रकम 18 लाख रु, ट्रक नम्बर AR06 B 2131 वर्तमान नम्बर CG12 BJ 6295 रकम 18 लाख रु, ट्रक नम्बर BR 27 GA 2487 वर्तमान नम्बर CG22 W 3019 रकम 17 लाख, 50 हजार रु. ट्रक नम्बर BR 27GA 2486 वर्तमान नम्बर CG22 W 3018 के बारे में आरोपी राजेश यदु द्वारा अपने अन्य साथी मृणाल सिंह, मीठू कुमार सिंह, चरण सिंह और अन्य के खाते में कुल रकम 2 करोड़ 8 लाख रुपयों को आरोपियों के कई खातों में ट्रांजेक्शन किया गया था.
आरोपी राजेश यदु द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उपरोक्त 12 ट्रको का एनओसी के आधार पर छत्तीसगढ़ प्रांत का फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रार्थी के पास वाहन विक्रय इकरारानामा/बिक्रीनामा तैयार कर विक्रय किया गया था.
प्रार्थी द्वारा पेश शिकायत पर आरोपी राजेश यदु एवं अन्य के खिलाफ अपराध सदर कायम कर जांच में लिया गया था. जांच के दौरान प्रार्थी के पेश करने पर वाहन बिक्री इकरारनामा जप्त किया. थाना खमतराई पुलिस द्वारा 7 ट्रक और थाना मुजफ्‌फरपुर बिहार पुलिस द्वारा 5 ट्रक को जप्त किया गया. बाद उपरोक्त ट्रकों के बारे में थाना मुजफ्‌फरपुर बिहार में पूर्व में चोरी की शिकायत पर से थाना मुजफ्‌फरपुर बिहार पुलिस द्वारा थाना खमतराई क्षेत्र के कई स्थानों से ट्रक को जप्त किया जाकर मुजफ्‌फरपुर बिहार ले जाया गया है.
इस मामले में आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी. मामले के आरोपी राजेश यदु का पता तलाश कर आरोपी से पूछताछ किया गया. जो कि आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों से मिलकर अपराध घटित करना जुर्म कबूल करने पर आरोपी राजेश यदु को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. मामले के अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है.
नाम आरोपी
राजेश यदु पिता बलदाउ राम यदु उम्र 44 साल साकिन आजाद मार्केट अंगूरी बार के पीछे रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB