सुशासन तिहार : जोन-8 ने कबीर नगर, कोटा, सरोना व महादेवघाट में विशेष सफाई कर 18 जनशिकायतों का किया त्वरित समाधान

Sushasan Tihaar: Zone-8 resolved 18 public complaints immediately by doing special cleaning in Kabir Nagar, Kota, Sarona and Mahadev Ghat

सुशासन तिहार : जोन-8 ने कबीर नगर, कोटा, सरोना व महादेवघाट में विशेष सफाई कर 18 जनशिकायतों का किया त्वरित समाधान

रायपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में आमजनों से मिली जनशिकायत का त्वरित समाधान दूसरे चरण में करवाने रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, नगर निगम जोन 8 के जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता के निर्देशन में नगर निगम जोन क्रमांक 8  की सफाई टीम भेजकर  जोन के तहत कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोटा, सरोना, महादेवघाट रायपुरा के क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न 18 स्थानों पर खारुन नदी के तट पर किनारे जलकुम्भी हटाने के अभियान सहित जाम चेम्बरों को सफाई करवाकर खुलवाने, नालियों की सफाई, सफाई के बाद बाहर रखे गए कचरे को इकठ्ठा कर उठाव करवाने सफाई  अभियान चलाकर सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सफाई से सम्बंधित आमजनों द्वारा दर्ज करवाई गयी. विभिन्न 18 जनशिकायतों का त्वरित समाधान किया गया. जिससे उक्त स्थानों पर सफाई के तत्काल पश्चात स्वच्छ वातावरण कायम हुआ और नागरिकों को गन्दगी दूर होने पर राहत मिली.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB