धमतरी ज्वेलरी दुकान में शटर तोड़कर चोरी कांड का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 87 हजार की चांदी जब्त, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Major breakthrough in the case of a burglary at a jewelry shop in Dhamtari, where the shutter was broken into; two suspects arrested, silver worth 87,000 rupees seized, and a search for the remaining suspects is underway.

धमतरी ज्वेलरी दुकान में शटर तोड़कर चोरी कांड का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 87 हजार की चांदी जब्त, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

धमतरी : धमतरी ज्वेलरी दुकान चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सेठिया ज्वेलर्स के सामने स्थित सोने-चांदी की रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई थी. आरोपी चोरी की चांदी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे. इसी दौरान मुखबिर की खबर पर उन्हें आमातालाब क्षेत्र से पकड़ा गया. आरोपियों के कब्जे से करीब 87 हजार रुपये मूल्य के चांदी के तीन गलाए हुए टुकड़े, तीन मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजेन्द्र सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 अक्टूबर की रात से 12 अक्टूबर 2026 की सुबह के बीच दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई. चोर करीब 9 ग्राम गलाया हुआ सोना,करीब 500 ग्राम गलाए हुए चांदी के टुकड़े और 6,500 रुपये नकद ले गए. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 93,500 रुपये बताई गई है.
शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 253/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
मुखबिर की खबर पर गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से खबर मिली. यादव भवन, आमातालाब के पास दो युवक चोरी की चांदी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में जयेश शर्मा ने चोरी की वारदात कबूल की. उसने बताया कि चोरी की नकदी खर्च कर दी गई थी. वहीं, सोने के टुकड़े बेचने के लिए हफीज खान और शेख इस्लाम उर्फ छोटू को दिए गए थे. जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) भी जोड़ी गई.
अन्य आरोपियों की तलाश
चोरी के सोने के टुकड़े की बिक्री से जुड़े हफीज खान और शेख इस्लाम उर्फ छोटू की तलाश जारी है. साथ ही, मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चोरी की संपत्ति के संदिग्ध खरीदी-बिक्री या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर फौरन नजदीकी थाने को खबर करें.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
जयेश शर्मा पिता घनश्याम शर्मा उम्र 25 साल निवासी सदर बाजार, धमतरी
दानेश्वर बनबेर पिता दिनेश बनबेर उम्र 25 साल निवासी बठेना पारा, जेल रोड, गौरा चौरा के पास, धमतरी
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
धमतरी ज्वेलरी दुकान चोरी में जब्त
चांदी के गलाए हुए टुकड़े: 3 नग (अनुमानित कीमत 87,000 रुपये)
मोबाइल फोन: 3 नग
एक्टिवा स्कूटी: 1 नग (वाहन नम्बर CG-04-PE-0115)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb