सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ग्रुप एडमिन समेत चार संकुल समन्वयक पद से तत्काल बर्खास्त, शिक्षा विभाग में खलबली

Making indecent comments on social media proved costly, with the group administrator and four cluster coordinators immediately dismissed, causing a stir in the education department.

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ग्रुप एडमिन समेत चार संकुल समन्वयक पद से तत्काल बर्खास्त, शिक्षा विभाग में खलबली

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के शिक्षा तंत्र में आज एक बड़ा भूचाल आया है। सोशल मीडिया पर अनुचित और अमर्यादित टिप्पणियों की कीमत चार संकुल समन्वयकों को भारी पड़ी. जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से चारों को पद से कार्यमुक्त कर दिया. यह कदम बताता है कि अब शासन के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई किसी भी टिप्पणी पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी.
छुरा विकासखंड के एक शैक्षिक सोशल मीडिया समूह में शासन व प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई. मामला ऊपर पहुंचते ही जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला ने फौरन जांच बैठाई. जांच में आरोप सही पाए गए. इतना ही नहीं. ग्रुप एडमिन को भी जिम्मेदार मानते हुए समन्वयकों के साथ पद से मुक्त किया गया.
जैसे ही मामला कलेक्टर श्री बीएस उइके के संज्ञान में आया उन्होंने पूरे जिले के कर्मचारियों को साफ संदेश दिया कि शासन और प्रशासन के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई किसी भी अभद्र टिप्पणी पर कठोरतम कार्रवाई होगी. उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि सेवा-आचरण नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है कलेक्टर ने सभी को समय सीमा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए
चार संकुल समन्वयकों को हटाए जाने के बाद शिक्षा विभाग में नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरु हो गई है. जिला मिशन समन्वयक शुक्ला ने सभी संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर योग्य, सक्रिय और ऊर्जावान शिक्षक/शिक्षिकाओं के नाम प्रस्तावित करें.
स्पष्ट संदेश- सरकारी नौकरी और सोशल मीडिया का गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल अब नहीं चलेगा. इस कार्रवाई ने पूरे जिले में एक मजबूत संदेश पहुंचाया है. सरकारी पद और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल, दोनों साथ नहीं चल सकते हैं. अनुशासनहीनता पर प्रशासन अब एक्शन मोड में है और आने वाले दिनों में और भी सख्ती देखने को मिल सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t