नाबालिग के अपहरण का सुलझा मामला, पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, 18 घंटे में आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, लड़की सुरक्षित बरामद

Minor abduction case solved, police achieve major success, accused arrested in Maharashtra within 18 hours, girl recovered safely

नाबालिग के अपहरण का सुलझा मामला, पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी, 18 घंटे में आरोपी को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, लड़की सुरक्षित बरामद

सक्ती : सक्ती जिले के हसौद में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 साल की किशोरी 6 दिसंबर की सुबह घर से लापता हुई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु की. मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और थाना हसौद की टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन लगातार ट्रेस की. आरोपी लड़की को लेकर अलग-अलग जगह लोकेशन बदलते हुए दिल्ली की तरफ जाता दिखा.
एसपी सक्ती ने बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रेलवे पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए दबिश दी. जिसके बाद कामठी रेलवे स्टेशन (महाराष्ट्र) से आरोपी ताहीद को हिरासत में लेकर किशोरी को सुरक्षित बरामद किया गया.
आरोपी को 8 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस कार्रवाई में थाना हसौद और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t