आसमान से बरपा कहर, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, ग्रामीणों ने किया मुआवजा देने की मांग

Devastation from the sky, young man died due to lightning, family mourned, villagers demanded compensation

आसमान से बरपा कहर, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, ग्रामीणों ने किया मुआवजा देने की मांग

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक दुखद हादसा हो गया है. नगपुरा चौकी अंतर्गत मनगटा और खुरसुल के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रात के समय अचानक बारिश शुरु होने पर सोमनी थाना क्षेत्र के बीरेझर निवासी डागेश्वर कुमार पटेल उर्फ पप्पू दुर्ग जिले के खुर्शा गांव में एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया. इस दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह हादसा बीती रात उस समय हुआ जब वह अपने काम से घर लौट रहा था. और युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा था. डागेश्वर पटेल पेशे से इलेक्ट्रीशियन था और मोटर-बिजली मैकेनिक का काम करता था.
उसकी असामयिक मृत्यु से गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है. ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t