सास-बहू के झगड़े में हत्या, 54 साल की बहू ने डंडे और लोहे के पाइप से 70 वर्षीय सास को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में फैली सनसनी
Murder in a fight between mother-in-law and daughter-in-law, 54-year-old daughter-in-law beat her 70-year-old mother-in-law to death with a stick and iron pipe, sensation spread in the area
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के राका गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां खोमबाई पटेल ने अपने घर में अपनी 70 साल की सास बेदबाई को मामूली विवाद पर डंडे और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. घरेलू विवाद की वजह से बहू ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आए दिन सास और बहू में विवाद होते रहता था. लेकिन, 16 अगस्त को विवाद इतना बढ़ गया कि खोमबाई पटेल उम्र 54 साल ने डंडे और लोहे की पाइप से अपनी सास पर हमला कर दिया. इससे सास बेदबाई की मौत हो गई. जैसे ही ग्रामीणों को इसकी खबर मिली, ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की पता तलाश शुरु कर दी. महिला के पास से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल बांस के डंडे और लोहे के पाइप भी मिले हैं.
पुलिस ने ग्रामीणों की खबर पर मौके पर पहुंच महिला की तलाश की. इसके बाद आरोपी बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. हालांकि पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई भी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



