डांस की आड़ में अश्लीलता का नंगा खेल, तीसरा मामला, नाचा कार्यक्रम में नोट उड़ाते नजर आए रोजगार सहायक, वीडियो जमकर वायरल
Naked game of obscenity under the guise of dance, third case, employment assistant seen throwing notes in dance program, video goes viral
कोरिया/बैकुंठपुर : वायरल वीडियो ने मचाई हड़कंप छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से डांस के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसी जा रही है. गरियाबंद और सूरजपुर के बाद अब कोरिया जिले के बैकुंठपुर से ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा से बुलाई गई नाचा मंडली के कार्यक्रम में मर्यादा तार-तार हो गई. वीडियो में रोजगार सहायक डांसरों पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं. जबकि मंच पर अश्लील गानों पर डांसर जमकर डांस कर रही थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सूत्रों के मुताबिक सोनहत ब्लॉक के पोड़ी इलाके मेंकार्यक्रम शुरु होते ही नाचा देखते-देखते अश्लीलता में बदल गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति डांसर को और उकसाने की कोशिश कर रहा है. आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों की हरकतों ने पूरे कार्यक्रम को शर्मनाक बना दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



