शादीशुदा महिला से तीन साल तक दुष्कर्म, धमकी देकर कहता- संबंध बनाओ, नहीं तो बदनाम कर दूंगा, आरोपी अमरनाथ गिरफ्तार

Married Woman Raped for Three Years, Accused Threatened Her: "Have Relations with Me or I'll Ruin Your Reputation," Accused Amarnath Arrested

शादीशुदा महिला से तीन साल तक दुष्कर्म, धमकी देकर कहता- संबंध बनाओ, नहीं तो बदनाम कर दूंगा, आरोपी अमरनाथ गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर रामानुजगंज जिले में शादीशुदा महिला से तीन साल तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामबे आया है. बहरहाल आरोपी अमरनाथ यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह मामला सनावल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने सनावल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में ठंड के महीनों में शाम जे वक्त पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर डबरी (तालाब) की तरफ़ गई थी. तब आरोपी अमरनाथ यादव उम्र 28 साल ने उसे पकड़ लिया. आरोपी उसे डबरी के पास ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया.
घटना के बाद अमरनाथ यादव ने पीड़िता को इस बारे में किसी को भी न बताने की धमकी दी. बताने पर जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद आरोपी लगातार पीड़िता के साथ रेप करता रहा. वह पीड़िता को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और धमकी देता था कि अगरउसने मना किया तो वह उसकी इज्जत बर्बाद कर देगा और उसे जान से मार देगा. डर के कारण पीड़िता उससे मिलती रही.
एक अन्य घटना 9 मार्च 2025 को हुई. जब घर के सभी सदस्य ग्राम सेमरवा में एक शादी में गए हुए थे. उस समय आरोपी अमरनाथ यादव पीड़िता के घर आया और उसके साथ जबरदस्ती सम्बन्ध बनाया.
19 सितंबर 2025, शुक्रवार को अमरनाथ यादव पीड़िता पर फिर मिलने के लिए दबाव डाल रहा था और करीब 10 बजे मोबाइल पर फोन किया था. इस दौरान पीड़िता के पति को इस बात का पता चला. जिसके बाद पीड़िता ने उन्हें पूरी बात बताई. इसके बाद पीड़िता ने आरोपी अमरनाथ यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB