विश्व पर्यावरण दिवस पर कुम्ही के मुक्ति धाम तालाब परिसर में प्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, वृक्षों को बचाने लिया संकल्प

On World Environment Day, representatives and villagers organised a tree plantation programme at Mukti Dham pond complex in Kumhi, and pledged to save trees.

विश्व पर्यावरण दिवस पर कुम्ही के मुक्ति धाम तालाब परिसर में प्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, वृक्षों को बचाने लिया संकल्प

गरियाबंद/राजिम/कुम्ही : ललित कुमार साहू ने  बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कुम्ही के मुक्ति धाम तालाब के परिसर में ग्राम पंचायत कुम्ही के प्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया.
कार्यक्रम के अंतर्गत आम, लीची, नीम सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया. कार्यक्रम का मकसद पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्राम वासियों को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था. सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया. सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया.
इस मौके पर ग्राम पंचायत कुम्ही के सरपंच बिरेंद्र कुमार साहू ने संदेश दिया कि वर्तमान समय में सभी लोगों को अपने खेत, खलिहान, बाड़ी और खाली जगह पर पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करें. पेड़ हमे छाया, फल, लकड़ी और जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं. कोरोना महामारी के समय पूरे देश अस्पतालों में कृत्रिम आक्सीजन की कमी पड़ गई थी. पर्यावरण के संतुलन रखने के लिए हर व्यक्ति को पेड़ जरुर लगाना चाहिए. जिससे हम प्राकृतिक आपदा, असमय बारिश, अकाल जैसा विपदाओं से बचा जा सके.
इस कार्यक्रम में जितेंद्र साहू (भू.पू.अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर), उपसरपंच दीनू राम साहू, सचिव संतू राम ध्रुव, ग्राम पटेल बालचंद साहू, पंचगण श्रीमती कौशल्या चंद्राकर, संजय कुमार साहू, श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती रोशनी साहू, श्रीमती फूलमत साहू, श्रीमती प्रिया बंजारे, श्रीमती तुलसी पटेल, खेमसिंग ध्रुव,श्रीमती गीता ध्रुव, योगेश्वर साहू, दीनदयाल साहू, रामसिंग अड़िल सहित ग्रामवासी कुलेश्वर साहू, मेहत्तर साहू, भानूराम साहू, मनोज साहू, श्रीमती मेनका साहू, श्रीमती चंदर साहू, कुमारी केसरी, कुमारी पूजा साहू, बिसुन साहू श्रीमती दशोदा साहू, श्रीमती मोंगरा सेन, श्रीमती दुलारी साहू और धानबाई साहू ने वृक्षारोपण रोपन कर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t