शादीशुदा युवक ने प्यार को कहा टाइमपास, थाना परिसर में गर्लफ्रेंड ने की खुदकुशी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी रविशंकर राम गिरफ्तार
Married man calls love a time pass, girlfriend commits suicide in police station premises; accused Ravi Shankar Ram arrested for abetment to suicide
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के कुनकुरी थाना परिसर में युवती की आत्महत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि युवती को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाया गया था. पुलिस ने इस मामले में एक शादीशुदा युवक को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 मई को धुमाडांड निवासी नीलिमा लकड़ा 22 साल ने थाना परिसर स्थित वायरलेस टॉवर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जांच में पता चला कि घटना से पहले युवती की बागगुड़ी निवासी रविशंकर राम से कहासुनी हुई थी. आरोपी ने युवती को बताया था कि वह शादीशुदा है और उससे सिर्फ टाइमपास के लिए बात करता था. इसके बाद विवाद हुआ और कुछ देर बाद युवती ने खुदकुशी कर ली.
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी रविशंकर राम को बीएनएस की धारा 108 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



