भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धमधा महाविद्यालय में किया जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

On the occasion of 150th birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda, ABVP organised a seminar on Tribal Pride Day at Dhamdha College.

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धमधा महाविद्यालय में किया जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

दुर्ग : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धमधा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन धमधा महाविद्यालय किया गया.
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा, प्राचार्य, धमधा नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री विशेष रुप से उपस्थित रहे. यह अवसर धमधा नगर के लिए ऐतिहासिक रहा. क्योंकि प्रदेश मंत्री पहली बार धमधा नगर के कार्यक्रम में पधारे और विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया.
प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक योगदान, तथा जनजाति समाज के उत्थान हेतु किए गए उनके ऐतिहासिक आंदोलन अविस्मरणीय है एवं हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है. भगवान बिरसा मुंडा जी ने देश के जनजाति समाज को आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की भावना से जोड़ा. आज विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए.
संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया गया. जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षण संस्थानों, करियर एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई.
नगर अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रति वर्ष भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रुप में मनाते आई है. पूरे देश में इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती को विशेष योजना बनीं है. जिसके अंतर्गत धमधा नगर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
नगर मंत्री वामन ताम्रकार ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की.
कार्यक्रम का संचालन कान्हा शर्मा  द्वारा किया गया. कार्यक्रम में नगर सह मंत्री रितेश, निमेश कोसरे, रानू ठाकुर, महाविद्यालय अध्यक्ष शौर्य महोबिया एवं सैकड़ों की तादाद में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t