फिल्मी अंदाज में 20 हथियारबंद नकाबपोशों ने किसान परिवार को बंधक बनाकर लुटा लाखों कैश और जेवरात, सौम्या चौरसिया का कनेक्शन आया सामने
In a filmy style, 20 armed masked men took a farmer's family hostage and looted lakhs of rupees in cash and jewellery; Soumya Chaurasia's connection comes to light.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक किसान परिवार के साथ फ़िल्मी अंदाज में बंधक बनाकर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. देर रात हथियारबंद नकाबपोश 20 युवकों ने कट्टा-चाकू की नोंक में परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना लिया और घर में रखे 1.80 लाख नकद और करीब 5 लाख रूपये के जेवरात लूट कर फरार हो गए. पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है यह मामला बालको थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बालको थाना क्षेत्र के ग्राम तराईडांड़ में मंगलवार देर रात हथियारबंद डकैतों ने एक कारोबारी परिवार के घर धावा बोल दिया. करीब डेढ़ दर्जन नकाबपोश डकैतों ने घर में घुसकर 11 लोगों को बंधक बनाया. मारपीट की और कट्टा अड़ाकर डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए.
ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के ग्राम तराईडांड में पीड़ित किसान और किराना दुकानदार शत्रुघ्न दास महंत अपने परिवार के साथ रात में भोजन कर सो गए थे. करीब 1 बजे किसी के दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने जैसे ही दरवाजे को खोला. सामने बड़ी तादाद में हथियारबंद डकैत खड़े थे. डकैतों ने कट्टा तानकर पूरे परिवार को कमरे में बंद कर दिया. हाथ बांध दिए और महिलाओं और बच्चों तक की पिटाई कर दी. डकैतों ने घर के कमरों की जानकारी लेकर अलमारी और दीवान तोड़ डाले और 1.80 लाख रूपये नकद, जेवर व पांच मोबाइल फोन लेकर करीब 2:30 बजे फरार हो गए.
शत्रुघ्न महंत ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे और गहने जमा किए थे. डकैतों ने किसी को नहीं छोड़ा. बच्चों तक को मारा. जाते-जाते घर को बाहर से बंद कर गए. हम खिड़की तोड़कर ही पड़ोसियों तक पहुंचे. करीब 3:30 बजे एक बच्चे का हाथ खुला और उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया.
खबर मिलते ही एएसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी भूषण एक्का और थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड ‘बाघा’ भी जांच में लगाए गए हैं. पुलिस ने अपराधियों की खोज के लिए चार टीमें बनाई हैं और आसपास के गांवों व जंगलों में घेराबंदी कर तलाश चल रही है.
वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ित से पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया के बताए गए पैसे के बारे में भी सवाल किया. पीड़ित की बेटी की पढ़ाई सौम्या चौरसिया ने कराई थी. इसलिए इस मामले में उनका नाम भी जुड़ता दिख रहा है, सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाले के मामले पहले से चल रहे हैं. उनके कोरबा क्षेत्र से जुड़ाव और इस डकैती मामले में कनेक्शन की जांच भी पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है.
वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इतने लोगों का गिरोह गांव के बीचोंबीच पहुंच जाना चौंकाने वाला है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



