जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मरीजों को फल वितरण, जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, समाजसेवी, पत्रकार होंगे सम्मानित, शामिल होंगे विधायक इंद्र कुमार साहू
On the occasion of Jashne Eid Miladunnabi, fruits will be distributed to the patients, public representatives, doctors, social workers, journalists will be honored, MLA Indra Kumar Sahu will also participate
नवापारा राजिम : इमदाद फाउंडेशन नवापारा राजिम के द्वारा 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन आज 4 सितंबर 2025 गुरुवार को शाम 6 बजे खत्री कॉलोनी, नवापारा राजिम में होगा.
इस खास मौके पर नगर एवं क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्र कुमार साहू जी (विधायक, अभनपुर) होंगे. विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष, पार्षदगण, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, नगर के सम्मानित डॉक्टर, पत्रकार, और समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे.
इमदाद फाउंडेशन ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. कार्यक्रम में शहर और क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी इस मौके को और भी खास बनाएगी. आयोजकों ने सभी सम्मानित नागरिकों से इस समारोह में शामिल होकर इसे कामयाब बनाने की अपील की.
यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक महत्व का प्रतीक नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सम्मान को बढ़ावा देने का भी एक प्रयास है.
हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पैदाइश के जश्न के मौके पर आज इमदाद फाउंडेशन नवापारा राजिम के द्वारा नगर की अस्पतालों में और गरीबों बीमारों, स्कूली बच्चों को फल वितरण किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



