मेडिकल कॉलेज में बवाल, ऑपरेशन थिएटर में नर्स ने की गलती, डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़, जांच करने पांच डॉक्टरों की कमेटी गठित
Chaos in medical college, nurse made mistake in operation theatre, doctor slapped her, committee of five doctors formed to investigate
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Pendri Medical College Hospital) के मेडिसीन विभाग में डॉक्टरों के बीच चल रही खींचतान का मामला अभी सुलझा ही नहीं और सोमवार को वहां सर्जरी विभाग में दूसरा मामला सामने आ गया. अब नर्स के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है सर्जरी विभाग की एचओडी ने ओटी में ऑपरेशन करने के दौरान थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना से स्टाफ नर्सों में आक्रोश है. इतना ही नहीं आंदोलन की चेतावनी भी दी.
मिली जानकारी के मुताबिक पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को अस्पताल में दोपहर करीब 1.30 बजे सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में मरीज की सर्जरी चल रही थी. सर्जरी विभाग की एचओडी डॉ. सुनीता मेश्राम अन्य डॉक्टरों और सहयोगी स्टाफ के साथ मरीज का ऑपरेशन कर रही थी. इसी दौरान स्टाफ नर्स दामिनी देशमुख से कुछ गलती हो गई. इस पर सर्जरी विभाग की एचओडी डॉ. सुनीता मेश्राम को गुस्सा आ गया. गुस्से में एचओडी डॉ. सुनीता मेश्राम ने नर्स दामिनी देशमुख को थप्पड़ मार दिया.
एमसीएच की ओटी में हुए थप्पड़कांड से अस्पताल में बवाल मच गया. आक्रोशित नर्सों और अन्य स्टाफ ने अस्पताल में जमकर हंगामा और नारेबाजी की. एचओडी की शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ अतुल देशकर से शिकायत की गयी. मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गयी.
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन भी अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर देशकर को ज्ञापन सौंपकर डॉ. सुनीता मेश्राम खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी.
वहीँ. इस मामले को अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर देशकर ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिया. मामले की जांच करने पांच डॉक्टरों की कमेटी गठित की गई है. जांच टीम में डॉ. अजय कोसाम, डॉ. दुर्गा कोसाम समेत अन्य डॉक्टरों को शामिल है. ये टीम दोनों पक्षों से पूछताछ करेगी. जिसके बाद जांच रिपोर्ट डीन को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अधीक्षक द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद वे शांत हुईं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



