बीजेपी नेता द्वारा अफीम की खेती छत्तीसगढ़ में शर्मनाक, सरकार के नुमाईंदों की मिलीभगत से नशा का कारोबार - कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय
Opium cultivation by a BJP leader in Chhattisgarh is shameful, drug trade is being carried out with the connivance of government representatives - Congress leader Vikas Upadhyay
रायपुर : कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी नेता द्वारा 6 से 7 एकड़ में अफीम की खेती छत्तीसगढ़ में शर्मनाक मामला है. सरकार के नुमाईंदों की मिलीभगत से नशा का कारोबार छत्तीसगढ़ में फल-फूल रहा है. लगातार अवैध शराब पकड़े जा रहे हैं. अन्य प्रदेशों से गांजा की खेप छत्तीसगढ़ में पकड़ी जा रही है. पहले ही 67 नए शराब दुकान खोले गये और फिर से धमतरी जिले में 13 नई दुकान खोलने का प्रस्ताव है. लगातार अवैध शराब पकड़े जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी को बीजेपी सरकार नशे में झोंकना चाहती है. महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शराब दुकान खोलने का काम किया गया. होली जैसे संवेदनशील त्यौहार में शराब दूकान खोलने का आदेश निकाला जाता है और विरोध होने पर आदेश को निरस्त किया जाता है.
सरकार के नाक के नीचे अफीम की खेती,दोषियों और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो - विकास उपाध्याय
7 मार्च 2026 को पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने कहा कि दुर्ग जिले के ग्राम समोदा राजधानी के पास ही भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा करीब 6 से 7 एकड़ में अफीम की खेती करना छत्तीसगढ़ के लिए शर्मसार करने वाली घटना है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संरक्षण में सरकार के नुमाईंदों द्वारा मिलीभगत कर नशा के कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है और छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी को नशे में झोंकने का काम यह सरकार कर रही है.
उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नशा मुक्त छत्तीसगढ़ की बात विधानसभा चुनाव में तो हर मंच पर किया। लेकिन नशाबंदी के लिए अब तक किसी भी तरह की ठोस कानून बनाने का काम नहीं किया गया है. यह सरकार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर शराब दुकान खोलने का फरमान जारी करती है. होली जैसे संवेदनशील त्यौहार पर शराब दुकान खोलने का तुगलकी फरमान निकालती है और विरोध होने पर आदेश को निरस्त कर देती है. पहले भी छत्तीसगढ़ के लोगों, माताओं, बहनों द्वारा विरोध करने के बाद भी भाजपा के सरकार ने नये 67 शराब दुकान खोलने का काम किया और अभी पिछले महीने धमतरी जिले में 13 नये शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव पास किया गया है.
विकास ने कहा कि लगातार अन्य प्रदेशों से गांजा छत्तीसगढ़ में पकड़ाया जा रहा है जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. वहीं अन्य प्रांतों के अवैध शराब भी छत्तीसगढ़ में बेची जा रही है. जबकि छत्तीसगढ़ से लगे सभी प्रांतों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. तो कहीं न कहीं यह शंका है कि अन्य प्रांतों के भारतीय जनता पार्टी के नुमाईंदें और इस प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ता मिलीभगत कर इस नशे के कारोबार को बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में यह पहली घटना है कि सरकार के नाक के नीचे बीजेपी किसान मोर्चा के नेता और भाजपा कार्यकर्ता अफीम जैसे नशे के पदार्थ का खेती कर रहे हैं और यह एक दिन का काम नहीं है इसको तैयार करने में महीने लगे होंगे तो क्या तब तक सरकार को इसकी भनक तक नहीं लगी होगी? यह उस क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है. उपाध्याय ने दोषियों और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



