दुर्ग में मक्के की आड़ में 'अफीम' की खेती का पर्दाफाश, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सस्पेंड, भूपेश बोले- 100 एकड़ जमीन पर कब्जा

Opium cultivation under the guise of maize exposed in Durg; BJP leader Vinayak Tamrakar suspended; Bhupesh claims 100 acres occupied

दुर्ग में मक्के की आड़ में 'अफीम' की खेती का पर्दाफाश, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सस्पेंड, भूपेश बोले- 100 एकड़ जमीन पर कब्जा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में  विनायक ताम्रकर व बृजेश ताम्रकर के खेत में अफीम खेती का मामला सामने आया है. जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के ग्राम समोदा में डेढ़ से 7 एकड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी. यह खेती शिवनाथ नदी के किनारे की जमीन पर की जा रही थी. मामले में दो भाजपा नेताओं विनायक ताम्रकार और बृजेश ताम्रकार को हिरासत में लिया गया है. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम सुबह से ही इलाके में जांच में जुटी हुई है. कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और अफीम के पौधों का निरीक्षण किया.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती करते पकड़े जाने पर भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सस्पेंड कर दिया है. पार्टी की छवि धूमिल करने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. विनायक ताम्रकर राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक थे. प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने निलंबन का आदेश जारी किया है.
इस मामले की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अफीम के पौधों की गिनती की जा रही है और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जमीन का माप किया. इसके साथ ही ड्रोन की मदद से आसपास के क्षेत्रों में और ज्यादा अवैध खेती हो रही है या नहीं, इसका सर्वे भी किया जा रहा है. मामले की जांच के लिए एनसीबी की दो सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची और वे खेती के दस्तावेज और पौधों के सैंपल ले रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह बड़ी तादाद में अफीम की खेती थी और इसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जमीन पर अवैध खेती लंबे समय से चल रही थी. सभी पौधों और जमीन का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है. ताकि आगे की कार्रवाई में कोई चूक न हो. भाजपा नेताओं के अलावा अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
मामला सामने आने के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ समुदाय स्थित घटनास्थल भी पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद सियासी हलचल और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB