कोपरा-पोखरा नवनिर्मित सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार इको कार, चार युवक घायल, एक गंभीर, नशा बनी हादसे की वजह!

A high-speed Eco car lost control and overturned on the newly constructed Kopra-Pokhara road, four youths injured, one seriously injured, intoxication was the cause of the accident!

कोपरा-पोखरा नवनिर्मित सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार इको कार, चार युवक घायल, एक गंभीर, नशा बनी हादसे की वजह!

गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोलिहाटाड़ के पास कोपरा-पोखरा नवनिर्मित सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई. इस हादसे में कार में सवार चार युवक घायल हो गए. जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे कार नम्बर CG04 PT 1801 कोपरा से पोखरा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान नवनिर्मित सड़क पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में जा घुसा। जिससे कार पलट गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी चारों युवक अभनपुर-चंडी सकरी क्षेत्र के रहने वाले हैं. वे किसी काम से बासीन गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे.
चश्मदीदों का कहना है कि कार बेहद स्पीड थी. जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की. स्थानीय लोगों ने  पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई.
गौरतलब है कि कोपरा–पोखरा सड़क का निर्माण कार्य अभी जारी है. जिससे मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो पाया है. ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB