रायपुर में गांजा बेचने वाला पान ठेला संचालक आरोपी पांडो साहू गिरफ्तार, ठेले से मादक पदार्थ, चाकू और अस्तुरा बरामद

Pando Sahu, the accused paan cart operator selling ganja in Raipur, arrested, drugs, knife and sword recovered from the cart

रायपुर में गांजा बेचने वाला पान ठेला संचालक आरोपी पांडो साहू गिरफ्तार, ठेले से मादक पदार्थ, चाकू और अस्तुरा बरामद

रायपुर : राजधानी रायपुर में अब पान ठेला में गांजा, चाकू और अस्तुरा पान ठेला संचालक के पास से पुलिस को मिला. पान ठेला जैसे स्थानों पर ऐसी वस्तु का मिलना ठीक नहीं है ऐसे स्थानों पर आम‌आदमी‌ भी रुककर पान मसाला खाता है.और पान ठेला में हथियार मिलना समाज और पुलिस दोनों के लिए ठीक नहीं है. पुलिस ने आरोपी को खमतराई इलाके में पुलिस ने एक पान ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई थाना पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि गंगानगर इलाके में एक व्यक्ति पान ठेले से पुड़िया-पुड़िया कर गांजा बेच रहा है. खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए ठेले पर रेड मारी. रेड के दौरान आरोपी पांडो साहू उम्र 37 साल निवासी गंगानगर भानपुरी) के ठेले से 2 किलो गांजा कीमत करीब ₹22,000 तीन चाकू और एक अस्तुरा बरामद हुआ.
पुलिस ने मौके पर ही पान ठेले को सील कर दिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) व आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज किया गया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि पहले भी इलाके के सभी पान ठेला संचालकों को चेतावनी दी गई थी कि वे किसी भी तरह की नशीली सामग्री न बेचें. साथ ही कुम्हारों के साथ भी बैठक कर चिलम न बेचने की समझाइश दी गई थी. उस दौरान 8 कुम्हारों ने मिलकर 1700 चिलम स्वयं नष्ट कर दी थीं.
पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
गिरफ्तार आरोपी
पांडो साहू पिता स्व परघनिया साहू उम्र 37 साल निवासी सुलभ के पीछे गंगानगर भानपुरी थाना खमतराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB