सीतापुर में 500 रुपये में खरीदी गाय को काटकर बनाया मांस, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, गौ-मांस और टांगी बरामद

In Sitapur, a cow purchased for ₹500 was slaughtered for meat; two accused have been arrested, police are searching for three others who are absconding, and beef along with an axe has been recovered.

सीतापुर में 500 रुपये में खरीदी गाय को काटकर बनाया मांस, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, गौ-मांस और टांगी बरामद

सरगुजा/सीतापुर : छत्तीसगढ़ में सरगुजा के ग्राम रजौटी में रविवार देर शाम गाय की हत्या कर उसका मांस बना रहे दो ग्रामीणों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया. अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों के पास से गाय का मांस और टांगी बरामद की है. यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है,
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम 8 बजे के आसपास ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल मे पांच लोग मिलकर गाय काट रहे थे. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि जंगल मे लोग गाय काट रहे हैं. मुखबिर की खबर के बाद जंगल पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुये मौके पर दबिश दी. पुलिस को देखते ही गाय काट रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे.
जिन्हें पुलिस ने दौड़ाया और दो ग्रामीण अजय कुमार कुजूर पिता बंदुराम उम्र 45 साल निवासी ग्राम रजौटी बरपाराऔर रंजीत कुजूर पिता छोटेलाल कुजूर उम्र 27 साल निवासी ग्राम रजौटी बरपारा को गिरफ्तार कर लिया. जबकि विवेक खलखो निवासी ग्राम गुरगुमा समेत तीन लोग भागने में कामयाब रहे. गिरफ्तार दोनों के पास से पुलिस ने दो नग टांगी और दो-दो किलो गाय का मांस बरामद हुआ. जबकि मौके पर कटे हुए गाय के अवशेष पड़े हुए थे जिन्हें सबूत के तौर पर पुलिस ने जब्त कर लिया.
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गौ हत्या के बाद पहले आपस में मांस का बंटवारा करते जो बचता उसे बेच देते. इस मामले में पुलिस ने धारा 325,3(5) एवं छग कृषक पशु परि.अधि.2004 की धारा 4,5,10 के तहत जुर्म दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.
नगर पंचायत की नीलामी में 5 सौ रुपये देकर आरोपी ने खरीदी थी गाय
ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल मे जिस गाय को बेरहमी से काटा गया वो गाय नीलामी के दौरान पांच सौ रुपये में खरीदी गई थी. ग्राम गुरगुमा निवासी विवेक खलखो ने विगत दिनों नगर पंचायत द्वारा की गई नीलामी में उस गाय को खरीदकर ले गया था.
गौरतलब है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजीहाउस में रखने के बाद नगर पंचायत ने उसकी नीलामी कराई थी. इस नीलामी के दौरान नगर पंचायत ने प्रति मवेशी पांच सौ रुपये नीलामी दर रखा था. इतने कम दामों में हष्ट पुष्ट मवेशी मिलता देख नगर समेत क्षेत्र के लोग टूट पड़े और पांच सौ रुपये देकर मनचाहा मवेशी खरीद ले गए. मवेशी खरीदने की होड़ में दूर दराज क्षेत्र के लोगों की भीड़ देख नगरवासियों ने गाय काटकर खाने एवं उसका मांस बेचने की आशंका जताई थी.
आखिरकार लोगों की शंका सही साबित हुई और नीलामी में खरीदी गई गाय काटकर खाने एवं उसका मांस बेचने का मामला सामने आ गया. चूंकि यह लोगों की नजरों में आ गया इसलिए आरोपी पकड़ में आ गए. इसके अलावा ऐसे कई मवेशी होंगे जिसे नीलामी में खरीदने के बाद लोग या तो महंगे दामों पर मवेशी तस्करों के हवाले कर दिए होंगे या फिर काटकर खा गये होंगे. नगरवासियों ने नगर पंचायत के इस कदम को नासमझी भरा बताते हुए कांजीहाउस में बंद अन्य मवेशियों की नीलामी पर रोक लगाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?