शिकारियों ने जंगली सुअर को मारने लगाया करंट, चपेट में दंतेल हाथी की मौत, भाजपा नेत्री के पति बसंत राठिया समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Poachers electrocuted a wild boar, killing the tusker. Three accused, including BJP leader's husband Basant Rathiya, were arrested.

शिकारियों ने जंगली सुअर को मारने लगाया करंट, चपेट में दंतेल हाथी की मौत, भाजपा नेत्री के पति बसंत राठिया समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई. बिजली का तार जंगली सूअर के शिकार करने के लिए लगाया गया था. घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मामले में भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में मंगलवार दोपहर एक हाथी की मौत होने की खबर फैसलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से यह घटना हुई है.
इस मामले में कार्रवाई करते हुए बसंत राठिया, वीरसिंह माझी और रामनाथ राठिया को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t