अवैध गांजे के साथ आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों से 9 किलो गांजा और और धारदार चाकू बरामद, पल्सर जप्त
Police arrested the accused mother and son with illegal ganja, 9 kg ganja and a sharp knife recovered from the smugglers, Pulsar seized
गरियाबंद/फिंगेश्वर : कहते हैं मां-बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र होता है. लेकिन गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर तहसील में यह रिश्ता गांजा पैकिंग और चाकू सप्लाई का धंधा बन गया. ओड़िशा से राजनांदगांव तक सपनों की गाड़ी दौड़ रही थी. मगर फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर मां-बेटे को 9 किलो गांजे और धारदार चाकू के साथ धर दबोचा. कुल माल की कीमत करीब 90 हजार रुपए आंकी गई. ये पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली थी कि ओड़िशा से बजाज पल्सर मोटर सायकल में गांजा लेकर एक फैमिली डुओ राजनांदगांव की तरफ रवाना हुई है. फिंगेश्वर थाना प्रभारी ने टीम संग घेराबंदी कर जब वाहन रोका तो मां-बेटा तस्कर जीपीएस की बजाय भगोड़ा मोड में मिल गए. लेकिन पुलिस की प्लानिंग ने उनके सारे सपने चूर-चूर कर दिया.
अब सवाल यह भी उठता है कि तस्करों के पास गांजा तो था ही. लेकिन चाकू किस काम का था? क्या डिस्काउंट ऑफर में चाकू फ्री मिला था या फिर किसी गुप्त नुस्खे के तहत गांजा काटने का इरादा था? पुलिस जांच कर रही है. लेकिन गांव के चौपालों में लोग कह रहे हैं तस्करी भी अब फैमिली बिजनेस में बदल गई है.
फिंगेश्वर: पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा तेज है कि यहां गांजा मार्ग का स्थायी टोल नाका बन गया है. गरियाबंद मुख्यालय: जिला स्तर पर लोग इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी मान रहे हैं.
आरोपी
शेख इमरान पिता शेख आरिफ उम्र 23 साल
अकीला बेगम पति शेख आरिफ उम्र 50 साल
साकिन वार्ड नंबर 5 तालाब गली साहू दुकान के सामने राम नगर राजनांदगांव जिला राजनांदगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



