पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, NSUI की शिकायत पर आरोपी अमित गिरफ्तार

Posting objectionable content against former CM Bhupesh Baghel on social media proved costly; accused Amit arrested on NSUI complaint

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, NSUI की शिकायत पर आरोपी अमित गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का मामला सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भिलाई स्थित आरोग्य हॉस्पिटल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत आरोपी अमित सेन को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई थी. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था. इस मामले को लेकर NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारी 27 जनवरी को सिविल लाइन थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। NSUI ने आरोपी की फौरन गिरफ्तारी की मांग की थी.
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अमित सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2) एवं 356 के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद 29 जनवरी (गुरुवार) को मूलतः मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के निवासी फ़िलहाल भिलाई स्थित आरोग्य हॉस्पिटल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत आरोपी अमित सेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB