Youtube पर 56 लाख सब्सक्राइबर, इंस्टा पर 3 लाख फॉलोअर्स, ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी, सरगना आकाश जाधव समेत 9 गिरफ्तार
5.6 million YouTube subscribers, 300,000 Instagram followers; marijuana smuggling from Odisha to Maharashtra; kingpin Akash Jadhav and nine others arrested
महासमुंद/कोमाखान : छत्तीसगढ़ के महासुमंद में गांजा तस्करी और तस्करों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और लोकल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासलि की है. ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत महासमुंद में 520 किलो गांजा जब्त किया गया है. इतना ही नहीं इस गिरोह का सरगना आकाश जाधव, जो ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी करता था उसे गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ 8 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. आकाश जाधव सोशल मीडिया पर ‘सर्पमित्र’ के नाम से मशहूर है. उसके यूट्यूब पर 56 लाख सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर 3 लाख फॉलोअर्स हैं.
520 किलो गांजा जब्त
ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस ने 520 किलो गांजा जब्त किया है. साथ ही गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना आकाश जाधव और एक थोक खरीददार समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी एम्बुलेंस पुणे के एक प्रकरण में वह पिछले 06 माह से फरार थासे गांजा तस्करी कर रहे थे.
पुलिस ने ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा परिवहन नेटवर्क के सरगना आकाश जाधव को भी गिरफ्तार किया है. इस केस में पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से प्रमुख खरीददार रामदास चंदू सोनवाने, सागर बाघ, संजीव अहिरे, सुशील दाभाड़े, आदित्य पाखरे, आकाश जाधव, रंजन दुर्गा, कुनाल सोनवाने और प्रतीक सोनवाने को गिरफ्तार किया है.
आरोपी आकाश जाधव सोशल मीडिया पर ‘Sarpmitra Akash Jadhav’ नाम से सक्रिय है. YouTube पर उसके करीब 56,80,000 सब्सक्राइबर्स हैं. Instagram पर करीब 3,17,000 फॉलोअर्स हैं. आकाश जाधव की करीब 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति चिन्हांकित की गई है. पुणे के एक मामले में वह पिछले 6 महीने से फरार था. जानकारी के मुताबिक पिछले 1 साल में विभिन्न माध्यमों से 6 बार गांजा ट्रांसपोर्टिंग की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



