वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
The Congress staged a fierce protest over the issue of vote theft, burning an effigy of the Chief Election Commissioner and raising strong slogans against Gyanesh Kumar and the central government.
गरियाबंद : कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर गरियाबंद शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को विरोध रैली निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई. रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में सोमवार सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय परिसर में इकठ्ठा हुए. यहां से विरोध रैली की शुरुआत की गई.
रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया. इसके बाद लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया.
यह विरोध रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर के तिरंगा चौक तक पहुंची. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर चल रहे थे और वोट चोरी के कथित मामले को लेकर नारेबाजी कर रहे थे. रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया.
इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में बनाए रखने की साजिश की जा रही है.
पार्टी ने चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और इसकी निष्पक्षता बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है.
शहर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से वोट चोरी के कथित मामले को आम जनता के बीच उठाने का प्रयास किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है. ताकि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे.
वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय से शुरू हुई रैली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद तिरंगा चौक तक पहुंची. पूरे मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया.
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वोट चोरी के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी. वहीं, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को अपनी प्रमुख मांग बताया.
इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी मुकेश रामटेक अवध राम यादव प्रतिभा पटेल सुरजीत कुतरे नरेंद्र सिंह रितिक सिंह छगन यादव निरंजन प्रधान कादर हिंगोरा के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
वोट बचाओ देश बचाओ अभियान, अमलीपदर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन
मैनपुर : मैनपुर विकासखण्ड के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के तत्वावधान में सोमवार को वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य बाजार से होते हुए उनके पुतले को घुमाया. और बस स्टैंड पर पुतला दहन किया पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भारी खींचतान के बाद दहन कर दिया गया. रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस और आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी और धक्का-मुक्की हुई. कार्यकर्ता पुतला दहन करने पर अड़े हुए थे. जबकि पुलिस ने रोकने का भरपूर प्रयास किया भारी सुरक्षा घेरे और गतिरोध के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पहुंचकर पुतला फूंक ही दिया.
बिन्द्रानवागढ़ का विधायक जनक ध्रुव ने कहा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान सिर्फ कांग्रेस पार्टी का आन्दोलन नही बल्कि यह हर उस नागरिक की अवाज है जो लोकतंत्र और निपक्ष चुनाव व्यवस्था में विश्वास रखता है. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुकचंद बेसरा ने कहा पुलिस की लाठी डण्डो से कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाला नही है. जब तक लोकतंत्र की रक्षा नही हो जाती और चुनाव व्यवस्था में पादर्शिता नही आती तब तक पूरे देश में यह उग्र आन्दोलन जारी रहेगा. जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए. नेताओं ने स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार (मुख्य चुनाव आयुक्त) को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के तत्वाधान आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक जनक ध्रुव, जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष स्मृति ठाकुर , ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, सेवन पुजारी, पंकज मांझी महामंत्री, अनुराग वाघे, अल्तमश खान, भूमिलता यादव, यीशु राम चक्रधारी, जयप्रकाश जगत गबरूमाल यादव, गोरखनाथ यादव, कालिंद्री चक्रधारी, कृष्ण कुमार चक्रधारी, नरेंद्र ताम्रकार, चिंताराम नागेश, उत्तम श्रीवास, उमेश डोंगरे, गजेंद्र सिंह हेमंत सोमवंशी राजेंद्र कश्यप उमाशंकर मरकाम गौतम कश्यप दामोधर सोरी, सुग्रीव साहू, टेकराम यादव किशोर चक्रधारी, तुलेश्वर नायक, यशवंत सोरी, भूपेन नागेश रोहित सोरी मोहन साहू, यदुलाल साहू हीरालाल भाटी मायाराम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बोरसी में पैदल मार्च कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
फिंगेश्वर : कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने ग्राम बोरसी में विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारे लगाए. कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता के मताधिकार का सम्मान और उसकी सुरक्षा आवश्यक है. चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना तथा निर्वाचन व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रखना महत्वपूर्ण है.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. वोट चोरी से जुड़े सवालों और आशंकाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा पारदर्शी कार्रवाई के माध्यम से जनता का विश्वास बनाए रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेंगे.
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में संगठन जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है. यह आंदोलन लोकतंत्र की गरिमा, संविधान की भावना और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प को लेकर किया गया है.
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, वरिष्ठ नेता डीके ठाकुर, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, तेजेश यदु, जगन्नाथ साहू, रेवा ओगरे, सुंदर साहू, डोमन तारक, दयानंद साहू, भुवनेश्वरी बंजारे, हिमेश्वरी साहू, जानकी निर्मलकर, छन्नू साहू, शिव कुमार साहू, वासु साहू, कुलेश्वर धनकर, राहुल साहू, हिमांशु साहू, धनेन्द्र यादव, वासिम खान, डेविड, महेश्वर भगत, कुंदन, योगेश, अश्वनी, नेतराम सिन्हा, बरसन पटेल, चिमन बघेल, नितेश भारतीय, मनोज निर्मलकर, टिंकू रात्रे, रोशन ओगरे, दीपक डहरिया, भीम पुर्रे, इंदल निर्मलकर, सोमनाथ यादव, खोमेश्वर सिन्हा, रोहित साहू, खेमराज सिन्हा, ईश्वरी साहू, भोला कोसरे, भागवत अंगारे, जावेद कोसरे, चंद्रकांत ओगरे, युगल पुर्रे और वासुदेव यादव सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मंडेली में कांग्रेस के प्रदर्शन से गरमाई सियासत! वोट चोरी के आरोपों पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
छुरा : कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर छुरा ब्लॉक के ग्राम मंडेली में सोमवार को कांग्रेस ने पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, छुरा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की सुरक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई और भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत के सामने स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया. यह अनुच्छेद वयस्क मताधिकार के आधार पर निर्वाचन से संबंधित है। कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया. पदयात्रा गांव के मुख्य चौराहे पर पहुंची. जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। मताधिकार की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है. पार्टी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता बताई. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मताधिकार की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद की.
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी शाह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी भानु वर्मा, अवध मरकाम, बालमुकुंद चंद्राकर, हरीश यादव, नीलकंठ ठाकुर, शांतनु देवांगन, रमेश चंद्राकर, गजेंद्र ठाकुर, गोल्डन यादव, मोनू दीक्षित, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रितेश दीक्षित, विकास दुबे, अल्ताफ खान, वीरेंद्र निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
मंडेली में हुए इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. अब इस विरोध प्रदर्शन के बाद क्षेत्र की सियासत में इस मुद्दे को लेकर आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है. इस पर लोगों की नजरें रहेंगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



