अवैध शराब, गांजा, सट्टा के खिलाफ निकाली गई जन आक्रोश रैली, नाराज ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Public outrage rally taken out against illegal liquor, ganja and betting, angry villagers submitted memorandum and warned of fierce agitation
धरसिवा : ग्राम पंचायत कुरुद सिलयारी में सरपंच रुखमनी साहू के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली निकाली गई. जिसमें ग्रामवासियों द्वारा नगर भ्रमण कर पुलिस चौकी सिलयारी को ज्ञापन सौंपा गया
वही ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को गांव में हो रहे अवैध कार्यो पर जल्द से जल्द अंकुश लगाने के लिए हिदायत दिया और कहा गया कि इस पहल में पुलिस गंभीरता से ध्यान दे नहीं तो ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत में लगातार अवैध कार्य इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं जो बेहद चिंता का विषय बना हुआ है. इससे पहले भी ग्रामीणों ने अपने घर के दीवारों पर लिखवा कर प्रशासन को जगाने की कोशिश की थी.
“मेरे घर के पीछे गाज़ा मिलता है !”
इस तरह से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है और कार्यवाही नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई है. जिसकी सूचना सुसाशन तिहार में आबकारी विभाग को दिया जा चुका है.
इस मौके पर सरपंच रुखमणि साहू ,जनपद विजय साहू, उपसरपंच गजेंद्र साहू, पंच धनी राम यानी बघेल, पचपति रामकुमार साहू, रूबी चक्रधारी, प्रमिला यादव, चंद्रिका कुर्रे, शेखर यादव, सावित्री मरकाम और मीडिया, चौकी प्रभारी डहरिया एवं उनकी टीम एवं सभी ग्रामवासी मौजूद रहे. ग्राम प्रमुख रुखमणि साहू ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त कर रैली को खत्म किया..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



