बालिका छात्रावास परिसर में पुरुषों को दिया प्रवेश, पति और देवर का मनाया जन्मदिन, अधीक्षिका सस्पेंड, शिकायतकर्ता की हत्या ने मामले को उलझाया

Men were allowed to enter the girl's hostel premises, husband and brother-in-law's birthday was celebrated, superintendent suspended, murder of the complainant complicated the case

बालिका छात्रावास परिसर में पुरुषों को दिया प्रवेश, पति और देवर का मनाया जन्मदिन, अधीक्षिका सस्पेंड, शिकायतकर्ता की हत्या ने मामले को उलझाया

गरियाबंद : जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका अमिता मेढे को सेवा से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई विद्यालय में नियमों की अनदेखी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई है. लेकिन खास बात यह भी है कि महिला नगर सैनिक ओमिका के साथ स्कूल में विवाद के बाद अचानक हत्या के तार निलंबित अधीक्षिका के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि फरवरी महीने में अधीक्षिका के खिलाफ स्वेच्छाचारिता की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने दो डिप्टी कलेक्टरों की टीम से जांच करवाई. जांच में पाया गया कि अधीक्षिका द्वारा छात्रावास परिसर में पुरुषों को प्रवेश दिया गया और अपने पति व देवर का जन्मदिन भी मनाया गया. इसके अलावा विद्यालय में सामग्री की खरीद में नियमों का उल्लंघन और आर्थिक गड़बड़ियां भी सामने आईं.
कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षिका के निलंबन की अनुशंसा की थी. जिसे लोक शिक्षण संचालनालय ने स्वीकार करते हुए आधिकारिक निलंबन आदेश जारी कर दिया है.
गौरतलब है कि विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत करने वाली महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव की अचानक उसके पति सोहन साहू द्वारा हत्या कर दी गई. लेकिन इसके पीछे भी निलंबित अधीक्षिका की बड़ी भूमिका बताई जा रही है.
दरअसल मृत ओमिका ने पुरुषों के प्रवेश और वित्तीय गड़बड़ियों का विरोध किया था. जिससे अधीक्षिका से उसका विवाद हुआ था. इसके बाद 12 अप्रैल को उसके पति सोहन साहू ने अचानक ओमिका की हत्या कर दी.
इस मामले में ओमिका के परिजनों का आरोप है कि दोनों ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था. सब कुछ ठीक था. लेकिन अधीक्षिका के साथ विवाद के बाद ही अचानक चरित्र शंका के चलते सोहन ने अपनी ओमिका को जान से मार दिया. मृतिका के परिजनों का आरोप था कि अधीक्षिका के लोगों ने ओमिका के खिलाफ उसके पति के कान भरे और भड़काया. जिससे आक्रोशित होकर सोहन ने ओमिका की हत्या कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB