आरटीआई कार्यकर्ता महेश प्रजापति ने मांगा शपथ ग्रहण समारोह में खर्च की जानकारी, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ने दी डंडे से पिटवाने की धमकी!

RTI activist Mahesh Prajapati sought information on expenditure incurred in the oath taking ceremony, Mati Kala Board Chairman threatened to get him beaten with a stick!

आरटीआई कार्यकर्ता महेश प्रजापति ने मांगा शपथ ग्रहण समारोह में खर्च की जानकारी, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष ने दी डंडे से पिटवाने की धमकी!

महासमुंद/पिथौरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से सवाल पूछने का अधिकार अब आम आदमी को शायद नही है. प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में धसती जा रही है. और जब इस पर कोई सवाल पूछो तो केस करने और डंडा से पिटवाने के धमकी दी जाती है.
ताजा मामला छत्तीसगढ़ में हुए माटी कला बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर है. जिस पर पिथौरा से आरटीआई कार्यकर्त्ता महेश प्रजापति ने शपथ ग्रहण समारोह में हुए खर्च की जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी थी. इस मामले उन्हें किसी तरह की जानकारी तो नहीं मिली. लेकिन आरोप है कि माटी कला बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंभू नाथ चक्रवर्ती ने महेश प्रजापति को फोन पर केस कर दूंगा और डंडा से पिटवाने की धमकी दी है.
उक्त मामले की महेश प्रजापति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिकायत की है. शिकायत के बाद उन्होंने बताया कि यह धमकी उन्हें 4 अगस्त 2025 को मोबाइल कॉल पर दी गई थी. जिसका 29 सेकेंड का कॉल रिकॉर्ड सूचना अधिकार की कॉपी सबुतों सहित उनके पास उपलब्ध है. और इसे उन्होंने मंत्रालय नवा रायपुर, व मुख्यमंत्री सचिवालय में पेश किया है. उन्होंने निवेदन किया है कि इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और माटी कला बोर्ड अध्यक्ष के विरुद्ध विधि सम्मत एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB