ट्रांसफार्मर लगाने स्कूली बच्चों से खिंचवाई रस्सी, मासूमों की जान से जोखिम भरा खिलवाड़, वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
School children were made to pull a rope to install a transformer, risky play with the lives of innocents, video went viral, serious questions raised on the education system
बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर के तखतपुर ब्लॉक के शासकीय हाईस्कूल चनाडोंगरी में ऐसा नजारा देखने को मिला. जिसने शिक्षा और बिजली विभाग दोनों की पोल खोल दी. यहां पढ़ाई करने आए स्कूली छात्रों को किताब-कॉपी छोड़कर ट्रांसफार्मर लगाने जैसे जानलेवा काम में लगा दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल चनाडोंगरी में सोमवार को स्कूली बच्चों से ट्रांसफार्मर खिंचवाने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को रस्सी के सहारे खींचते दिखाई दे र है. वहीं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की जा रही है.
इस मामले ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ से देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे स्कूली बच्चे जिस भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को रस्सी के सहारे खींचते हुए नजर आ रहे हैं. यह ट्रांसफार्मर वजन में इतना भारी है कि इसे खींचना पहलवानों के लिए भी कठिन होता है. लेकिन मासूम बच्चों से यह खतरनाक काम करवाया गया.
वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में इस कृत्य की जमकर आलोचना की जा रही है. लोगों का कहना है कि यह न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. बल्कि यह स्कूल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की गंभीर लापरवाही का उदाहरण भी है. ट्रांसफार्मर जैसे बिजली से जुड़े उपकरण किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकते हैं. अगर रस्सी टूट जाती या ट्रांसफार्मर बच्चों पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न हो. उनका कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने का स्थान है. न कि उन्हें जोखिम भरे कार्य करवाने का.
इस घटना के बाद शिक्षा विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो नियम और दिशानिर्देश बनाए गए हैं. उनका पालन क्यों नहीं हो रहा है. फिलहाल विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



