रायपुर मर्डर मिस्ट्री!, तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या सुसाइड?, पीएम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज
Raipur murder mystery! Unidentified youth's body found in pond, panic in the area, murder or suicide?, PM report will reveal the secret of death
रायपुर : राजधानी के पुरानी बस्ती से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां के मशहूर कंकाली तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सुबह सैर पर निकले लोगों ने जब तालाब के पानी में लाश देखी. तो फौरन पुलिस को खबर दी.
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव की हालत को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह 2 से 3 दिन पुराना है. पानी में रहने की वजह से शव काफी फूल चुका है. जिससे फौरन पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. शहर के सभी थानों को गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस इस मामले को दो एंगल से देख रही है. क्या यह महज एक हादसा या आत्महत्या है? या फिर किसी ने हत्या कर सबूत छिपाने की नियत से शव को तालाब में फेंका है?
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का खुलासा हो पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



