शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म, दूसरी लड़की से विवाह, पीड़िता ने बात बंद किया तो फिर दो बार किया रेप, आरोपी अरुणेश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Raped multiple times on the pretext of marriage, married another girl, raped again when the victim stopped talking, accused Arunesh arrested, hooker sent to jail

शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म, दूसरी लड़की से विवाह, पीड़िता ने बात बंद किया तो फिर दो बार किया रेप, आरोपी अरुणेश गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

मुंगेली/जरहागांव : मुंगेली जिला के जरहागांव में एक लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने लगातार कई बार दुष्कर्म किया. और फिर युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर लिया. उसके बाद भी युवक पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.    
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अरुणेश उर्फ गोलू प्रजापति पिता गलीराम प्रजापति उम्र 33 साल निवासी कुम्हारपारा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली छग ने शादी का झांसा देकर 25 फ़रवरी 2017 में पहली बार पीड़िता के गृह ग्राम में शारीरिक संबंध बनाया. और उसके बाद से लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाया. है. इस दरम्यान पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा टाल मटोल करने लगा. और शादी करने से मना कर देता था कि अभी शादी नही करेंगे.
4 मई 2026 को आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर लिया. लेकिन उसके बावजूद आरोपी ने 18 मई 2026 को पीड़िता की आफिस के आसपास घुम रहा था. पीडिता के द्वारा बात नही करने पर आरोपी उसके किराए के मकान में 22 मई 2026 और फिर 23 मई 2026 को पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया.
इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 77/26 धारा 69 बीएनएस जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले में पीड़िता का बयान और मेडिकल चेकअप कराया गया. पतासाजी दौरान 25 मई 2026 को आरोपी अरूणेश उर्फ गोलू प्रजापति पिता कलीराम प्रजापति उम्र 33 साल निवासी कुम्हारपारा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली छग के को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धारा सदर का जुर्म करना कबूल करने और पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t