घर की बाड़ी में छिपाकर अवैध गांजा खेती का खुलासा, पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, 1.82 लाख का मादक पदार्थ बरामद
Illegal marijuana cultivation uncovered in backyard, police arrest accused Vijay and send him behind bars, recover drugs worth 1.82 lakh rupees
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में लोदाम पुलिस ने एक घर से भारी तादाद में गांजा और गांजे के पौधे जब्त किए हैं. मामले में आरोपी विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को शिकायत मिली कि लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम लोदाम खिखिर टोली गांव में आरोपी विजय अपने घर के आंगन से लगी बाड़ी में भारी तादाद में गांजे के पौधे उगा रहा है और उन्हें छिपाने के लिए चारों ओर प्लास्टिक नेट और साड़ी से घेराबंदी कर रखी है.
खबर के आधार पर टीम ने आरोपी विजय के घर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाड़ी में साड़ी और प्लास्टिक नेट से ढंके क्षेत्र में अवैध गांजे के 40 पौधे बरामद किया. इनमें 18 बड़े पौधे थे. जिनकी अधिकतम ऊंचाई 4 फीट 7 इंच तक पाई गई. जबकि 22 छोटे पौधों की ऊंचाई लगभग 2 फीट थी. इसके अलावा करीब 3 किलो 646 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया. बरामद गांजे और पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 82 हजार 300 रुपये बताई जा रही है.
पूछताछ के दौरान आरोपी विजय ने गांजा उगाने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लोदाम में NDPS एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



