सरपंच पति की गुंडागर्दी, बिल पास कराने के नाम पर ग्राम सचिव के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sarpanch husbands hooliganism threatening to kill village secretary by assaulting him in the name of passing the bill FIR registered against the accused
रायगढ़/तमनार : रायगढ़ जिले की तमनार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरुसलेंगा में 25 सितंबर 2024 को सरपंच पति के द्वारा पंचायत सचिव के साथ गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद सचिव ने तमनार थाना में जा कर खुरुसलेंगा सरपंच पति जगन्नाथ राठिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई.
मिली जानकारी के मुताबिक सचिव ने बताया कि वह समकेरा का निवासी है. और वर्तमान में ग्राम पंचायत खुरुसलेंगा के सचिव पद पर कार्यरत है. 25 सितम्बर 2024 के दोपहर करीब 3.30 बजे पंचायत भवन खुरुसलेंगा में मतदाता सूची का काम चल रहा था. उसी समय सरपंच पति जगन्नाथ राठिया, पंच और उपसरपंच के साथ पंचायत भवन पास आए और प्रायमरी स्कूल अहाता निर्माण कार्य को दरवाजा लगाकर पूरा कर चुका मेरा चेक बना दो कहने लगा. जिस रकम का वह बात कर रहे उक्त राशि का भुगतान ढाई साल पहले ही सचिव द्वारा किया जा चुका है.
पीड़ित सचिव बे बताया कि सरपंच पति द्वारा गुस्से में आगबबूला होकर असभ्यता की सारी हदें पार करते हुए गंदी गंदी गाली-गलौज देने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुये पास में रखे प्लास्टिक के कुर्सी से तीन-चार बार मारा. जिससे सचिव के बांये हाथ की कलाई पर चोट आई है. घटना को मारपीट करते गांव के चमार सिंह टोप्पो, मंगल साय, संतोषी सिदार लोग देखे हैं. बीच बचाव करने की कोशिश भी की.
पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



