पत्नी को दूसरे के साथ देख गुस्साए पति ने ससुर के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार पहुंचे जेल
Seeing his wife with another man, the angry husband, along with his father-in-law, killed the young man; both accused arrested.
धमतरी : छत्तीगढ़ के धमतरी जिले में हुये भानूप्रताप मण्डावी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. दामाद और उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने मिलकर भानूप्रताप मण्डावी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. केरेगांव पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी मुकेश ने अपनी पत्नी को भानूप्रताप मण्डावी के साथ घूमते देख लिया था. इस बात से आक्रोशित पति ने ससुर के साथ मिलकर भानूप्रताप मण्डावी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर को ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में भानूप्रताप मण्डावी उम्र 24 साल की हत्या कर दी गई थी. मृतक के भाई राकेश मण्डावी की रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में तत्काल मर्ग क्रमांक 39/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम और थाना केरेगांव पुलिस द्वारा किया गया डॉक्टर द्वारा किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हॉमिसाइडल (हत्या) पाया गया. जांच के दौरान यह साफ हुआ कि किसी धारदार हथियार से जानलेवा वार कर हत्या की गई थी. थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना केरेगांव पुलिस और सायबर टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई. इस दौरान संदेही मुकेश विश्वकर्मा और उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा की भूमिका सामने आई. दोनों ने कत्ल करना कबूल किया.
आरोपी मुकेश विश्वकर्मा ने अपने बयान में बताया कि उसने पारिवारिक विवाद और पत्नी से जुड़ी आपसी रंजिश के चलते मृतक भानूप्रताप पर चाकू से वार किया. उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा ने भी घटना के दौरान मृतक पर दो बार चाकू से हमला किया.
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू को जब्त किया गया है. साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपियों के नाम
मुकेश विश्वकर्मा पिता स्व रंजीत विश्वकर्मा उम्र 26 साल साकिन आमापारा कुराल्ठेमरी, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर, हाल पता - ग्राम माकरदोना, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
दुर्जन विश्वकर्मा पिता बृजलाल विश्वकर्मा, उम्र 41 साल साकिन ग्राम माकरदोना, थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



