राजिम में अवैध गांजा तस्करी करते दो मामलों में 2 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, ईको-मोबाइल समेत लाखों की संपत्ति भी जब्त

Seven accused, including two minors, arrested in two cases of illegal marijuana smuggling in Rajim; property worth lakhs, including an Echo-mobile, also seized.

राजिम में अवैध गांजा तस्करी करते दो मामलों में 2 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, ईको-मोबाइल समेत लाखों की संपत्ति भी जब्त

दो गांजा तस्कर राजिम पुल से गिरफ्तार

गरियाबंद/राजिम : पुलिस ने बड़ी तादाद में अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11 लाख 63 हजार 450 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है. जिसमें गांजा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और मोबाइल फोन शामिल हैं. यह कार्रवाई ऑपरेशन निश्चय के तहत की गई है. यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को राजिम पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर बाइक से गांधी नगर की तरफ राजिम पुल की तरफ अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं. खबर मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हुई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद संदिग्ध बाइक को रोककर पूछताछ की गई.
बाइक चालक ने अपना नाम राकेश सिंह उम्र 21 साल और पीछे बैठे युवक ने डोमेश्वर सिंह उम्र 22 साल दोनों निवासी ग्राम सलोनी थाना जालबांधा, जिला खैरागढ़ बताया. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के बैग से गांजा के दो पैकेट बरामद किए गए.
मौके पर गवाहों की मौजूदगी में तौल करने पर गांजा का कुल वजन 19.696 किलोग्राम पाया गया. जिसकी कीमत 9 लाख 98 हजार 450 रुपये आंकी गई है. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल फोन को जब्त कर ली गई है. आरोपियों के खिलाफ राजिम पुलिस ने धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए गरियाबंद पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 55 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ईको वाहन, चार मोबाइल फोन समेत कुल 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है. यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि कुछ लोग भारी तादाद में गांजा लेकर छुरा रोड की तरफ जा रहे हैं. खबर की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर पर्थरा राजिम रोड पर नाकेबंदी की. इस दौरान एक ईको वाहन नम्बर CG 04 NH 5595 को रोककर तलाशी ली गई. जिसमें पीछे डिक्की में प्लास्टिक में लिपटा हुआ 54 पैकेट गांजा बरामद किया गया.
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई में थाना राजिम एवं साइबर टीम की अहम भूमिका रही.
जब्त सामग्रियां:
55.205 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत: ₹5,50,000)
ईको वाहन (कीमत: ₹5,00,000)
4 मोबाइल फोन (कीमत: ₹20,000)
कुल मूल्य: ₹10,70,000
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
ओमप्रकाश बंजारे उम्र 30 साल निवासी सतनामीपारा, नया रायपुर
पंकज डहरिया उम्र 23 साल निवासी सतनामीपारा, नया रायपुर
इसराईल खान उम्र 18 साल निवासी अभनपुर, जिला रायपुर
दो नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB