होटल में SEX व्यापार का भंडाफोड़, दस्तावेज मांगने पर पुलिस से झूमझटकी, लखनऊ की फ्लाइट से बुलाई दो युवती समेत मैनेजर गिरफ्तार

Sex racket busted in hotel, scuffle with police when asked for documents, manager arrested along with two women flown in from Lucknow

होटल में SEX व्यापार का भंडाफोड़, दस्तावेज मांगने पर पुलिस से झूमझटकी, लखनऊ की फ्लाइट से बुलाई दो युवती समेत मैनेजर गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुनवानी स्थित होटल में दबिश दी. स्मृति नगर थाना क्षेत्र में संचालित इस होटल में अनैतिक गतिविधियों की खबर पर पुलिस ने रेड कर होटल मैनेजर सहित संबंधित लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्मृति नगर थाना पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि होटल में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है. जिसमें दूसरे राज्यों से आई महिलाएं शामिल हैं. खबर की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन टीम गठित कर होटल में दबिश दी.
रेड के दौरान होटल में दो युवतियां मिलीं. जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली बताई जा रही हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थीं और वहां से भिलाई आकर होटल में ठहरी थीं. पुलिस के मुताबिक वे आगे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं. लेकिन उससे पहले ही कार्रवाई हो गई. इस मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है.
मौके पर जांच के दौरान होटल मैनेजर से होटल के वैध दस्तावेज, ठहरे हुए ग्राहकों का रिकॉर्ड और पहचान संबंधी विवरण मांगा गया. इस पर मैनेजर ने पुलिस से विवाद शुरु कर दिया. जिसके बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. जब महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों युवतियों की तलाशी ली और उनसे पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे. तो आरोप है कि युवतियों ने भी बहस शुरु कर दी और महिला पुलिस के साथ झूमाझटकी की. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की.
पुलिस ने होटल के कमरों से संबंधित सबूत इकठ्ठा किए और होटल मैनेजर और दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं और इसमें कोई संगठित गिरोह शामिल है या नहीं.
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर जांच में होटल प्रबंधन की संलिप्तता या किसी बड़े नेटवर्क के तार सामने आते हैं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिले में अवैध देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने होटल, लॉज और गेस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर आपराधिक मामले तक दर्ज किए जाएंगे.
आरोपी
होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा उम्र 23 साल सा. ग्राम जगहथा नहर के पास पोस्ट झिला थाना ताला जिला सतना मध्यप्रदेश
मैनेजर होटल क्राउड जुनवानी रोड चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग
दो महिला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t