शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अड़सुल ने रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक में किया बड़ा एलान, बोले- छत्तीसगढ़ में लड़ेंगे सभी चुनाव
Shiv Sena national secretary Abhijit Adsul made a big announcement in the state level meeting in Raipur, said- will contest all elections in Chhattisgarh
रायपुर : शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रायपुर सांइस कालेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम सभा ग्रह में छत्तीसगढ़ शिवसेना शिंदे गुट प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की एक दिवसीय बैठक लिया गया. सभी पदाधिकारी को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है. भाजपा के साथ हमारा गठबंधन जरुर है लेकिन जहां गलत होगा वहां पर जनहित के मुद्दों शिवसेना अपना विरोध दर्ज करायेगी और जरुरत पड़ने पर विधानसभा घेराव किया जाएगा. उन्होंने साफ कर दिया कि अब शिवसेना सभी चुनाव छत्तीसगढ़ में लड़ेगी. और महाराष्ट्र शिवसेना पुरी मदद करेगी. अगामी बैठक बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.
इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, मधुकर पांडेय, रेशम जांगड़े, राधारमण पांडेय, सुनील झा, दिनेश ठाकुर, दिनेश ताम्रकार, संजय नाग, संतोष मार्कंडेय, एच.सिंह पालीवार, हिमांशु शर्मा, सन्नी देशमुख, कमलाकर यादव, शिवा केशरवानी, नेहा तिवारी, सांई प्रजापति, यशराज ठाकुर, विशाल सोनी, विक्की निर्मलकर, सेवक दिवान, कमल सोनी, दिलेश्वर विश्वकर्मा, संगीता सोनी, रेवती यादव, पूजा टंडेकर समेत सैकड़ों शिवसैनिक मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



