दिल दहला देने वाली खबर, पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Shocking news: Man kills wife with axe, then takes horrific step himself, sensation spreads in the area, police engaged in investigation

दिल दहला देने वाली खबर, पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां मानसिक तनाव और बीमारी ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया. ग्राम कोकोड़ी के गोकाड़भांटा जंगल के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धनेश्वर नेताम उम्र 35 साल और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम उम्र 37 साल करंजी कोकोड़ी के धरशली पारा के निवासी थे. दोनों 9 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के घर बनियांगांव गए थे. दोपहर में वापस लौटते समय गोकाड़भांटा जंगल के पास उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पति धनेश्वर ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सुखबती नेताम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि सुखबती नेताम की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद धनेश्वर ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. स तरह एक ही रात में पूरे परिवार की खुशियां उजड़ गईं. ग्रामीणों के मुताबिक धनेश्वर पिछले तीन महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था.
घटना की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है.
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. सबसे ज्यादा चिंता उन दो नाबालिग बच्चों को लेकर है. जो अब अनाथ हो गए हैं. प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बच्चों की देखभाल और भविष्य को लेकर मदद की मांग की जा रही है.
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि गुस्से में लिया गया एक गलत फैसला न सिर्फ दो जिंदगियां खत्म कर देता है. बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी के कगार पर ला देता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t