युवती के घर में घुसकर छह लड़कियों ने बाथरुम से निकालकर बेरहमी से की पिटाई, मोबाइल, नकद रकम और ज्वेलरी लेकर फरार

Six girls barged into a young woman's house, dragged her out of the bathroom and beat her brutally, and fled with her mobile, cash and jewellery

युवती के घर में घुसकर छह लड़कियों ने बाथरुम से निकालकर बेरहमी से की पिटाई, मोबाइल, नकद रकम और ज्वेलरी लेकर फरार

रायपुर : राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां भावना नगर निवासी एक युवती के घर में घुसकर छह लड़कियों ने बाथरुम से निकालकर बेरहमी से उसकी पिटाई की. सभी आरोपी फरार हैं.
पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान आरोपित उसके घर से मोबाइल, नकद रुपये और ज्वेलरी लेकर फरार हो गईं. पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने 24 घंटे बाद मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की. जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पीड़िता ने अपनी आपबीती मीडिया के सामने रखी और इंसाफ की गुहार लगाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB