मैनपुर में तस्करों की आई शामत, एसडीएम और थाना प्रभारी ने आधी रात बीच सड़क पर पकड़ा ओड़िशा वाला 16 लाख का अवैध धान, 3 ट्रक जब्त
Smugglers in Mainpur face their doom, SDM and station in-charge seize Odisha-made paddy worth Rs 16 lakh in the middle of the road at midnight, seize three trucks.
गरियाबंद/मैनपुर : अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसडीएम तुलसीदास मरकाम और थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर (जुगाड़ थाना) के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने ओडिशा से अवैध तरीके से धान छत्तीसगढ़ खपाने की साजिश को नाकाम कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद में स्पेशल टीम की अगुवाई में एक ही रात में तीन ट्रकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. इस पूरी कार्रवाई में मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम और जुगाड़ थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर भी शामिल रहे है. जो रात भर सड़कों पर डटे रहे. ताकि किसानों के हक पर डाका डालने वाले तस्करों को सलाख के पीछे भेजा जा सके.
स्पेशल टीम ने घेराबंदी करते हुए तीन ट्रक क्रमांक CG29A 9002, CG04 PY 2651 और CG04 JC 2711 से कुल 1295 पैकेट धान जब्त किया. जिसकी बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी जा रही है. जुगाड़ थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने सीमावर्ती इलाकों के कोचियों में हड़कंप मचा दिया है.
कार्रवाई के दौरान तीन ट्रकों को पकड़ते हुए उन्हें जुगाड़ थाना के सुपुर्द किया गया. बता दें कि पुलिस ने वैध दस्तावेजों के अभाव में अवैध तरीके से परिवहन और बिक्री करते हुए कुल 41 मामलों में 4662 कट्टा धान जब्त किया. इनमें 37 चार पहिया वाहनों में भरा धान और 4 मामलों में लावारिस धान शामिल है.
फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अब तस्करों को समझ आ गया है कि इस बार उनकी सेटिंग और जुगाड़ दोनों फेल हो चुके हैं. क्योंकि बॉर्डर पर तुलसीदास मरकाम और यदुराज ठाकुर की पैनी नजर है.
एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



