20 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा बेटा, रुम-लॉक कर घूमता रहा बाहर, बदबू फैली तो खुला दिल दहला देने वाला राज, मिला सबीना का शव

Son lived with mother's corpse for 20 days, locked room and roamed outside, horrifying secret revealed when stench spread, Sabina's body found

20 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा बेटा, रुम-लॉक कर घूमता रहा बाहर, बदबू फैली तो खुला दिल दहला देने वाला राज, मिला सबीना का शव

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कुनकुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रेमते रोड इलाके में एक बंद कमरे से 65 साल की महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है
मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक दिलीप कुमार कुजूर ने जब मकान के फर्स्ट फ्लोर में किराए पर रहने वाली महिला के कमरे से तेज बदबू महसूस की तो शक होने पर उन्होंने पुलिस को खबर दी.
बेटे के साथ रहती थी महिला
पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर कमरे का ताला तोड़कर अंदर का हाल देखा. वहां उन्हें महिला का शव पड़ा मिला. मृतका की पहचान सबीना खलखो के रुप में हुई, जिनका पति पहले ही गुजर चुका था. सबीना की उम्र 65 साल थी और वे सराईटोली कस्तूरा, थाना दुलदुला की रहने वाली थीं. बताया जा रहा है कि सबीना अपने 25 साल के बेटे प्रवीण खलखो के साथ दिसंबर 2021 से इसी मकान में रह रही थीं.
मामला और चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि बेटे ने पुलिस को बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब थी और 6 दिसंबर को ही उनकी मौत हो चुकी थी. लेकिन उसने यह बात किसी को नहीं बताई. इसके बाद कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया.
प्रवीण खलखो को अविवाहित और आदतन शराबी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ लापरवाही थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी.
स्थानीय लोग इस घटना से काफी हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि कैसे किसी को महीनों तक इसकी जानकारी नहीं हुई. वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हर संभावना को खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t