मामूली विवाद पर चाकूबाजी, बीच-बचाव करने आए युवक की भी पिटाई, आरोपी आयुष वाल्मीकि और अमर सोनी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

Stabbing over a minor dispute, a youth who came to intervene was also beaten up, accused Ayush Valmiki and Amar Soni were arrested and sent behind bars

मामूली विवाद पर चाकूबाजी, बीच-बचाव करने आए युवक की भी पिटाई, आरोपी आयुष वाल्मीकि और अमर सोनी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में पैसा लेनदेन के मामूली विवाद पर हुए हमले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अमन द्विवेदी ने 14 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त श्रीधर शुक्ला ने नंदेश्वर मंदिर के पास बुलाया. जहां लेनदेन को लेकर बहस के दौरान आयुष वाल्मीकि उर्फ अंशु, पंकज दुबे, गौरव और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने आए गन्ना रस दुकान के शाहिद शेख को भी आरोपियों ने पीटा. इसी दौरान अंशु ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीर धाराओं में अपराध कायम करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु की. पुलिस ने दोनों आरोपियों आयुष वाल्मीकि और अमर सोनी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB