झोलाछाप डॉक्टर की कारगुजारी उजागर, ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, गरियाबंद पुलिस की सख्त कार्यवाही,आरोपी बबलू को किया गिरफ्तार

The actions of a quack doctor have been exposed, and the patient has died after the operation. Gariaband police have arrested the accused.

झोलाछाप डॉक्टर की कारगुजारी उजागर, ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, गरियाबंद पुलिस की सख्त कार्यवाही,आरोपी बबलू को किया गिरफ्तार

गरियाबंद :असली डॉक्टरों की कमी और झोलाछापों की गर्मी में एक बार फिर जिंदगी की कीमत “फर्जी इलाज” ने वसूल ली। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के चर्चित आपराधिक मानव वध के मामले में पुलिस ने आखिरकार आरोपी झोलाछाप डॉक्टर बबलू तांडी उर्फ थबीर तांडी उम्र 54 साल को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना गरियाबंद में 23 अगस्त 2025 को जागेश्वर देवदास ने थाना में खबर दिया कि मृतक पुरुषोत्तम ध्रुव (45 साल निवासी ग्राम पेंण्ड्रा निवासी का इलाज गांव में ही ‘ऑपरेशन थिएटरनुमा झोपड़ी’ में चल रहा था. जहां झोलाछाप जोड़ी बबलू तांडी और संजू ने बिना किसी मेडिकल लाइसेंस या सुरक्षा उपाय के भगंदर की सर्जरी करने की ठानी। नतीजा, सर्जरी नहीं, सीधा मृत्यु प्रमाण पत्र बन गया.
अस्पताली मेमों पेश किया. मर्ग जांच पर मृतक पुरुषोत्म ध्रुव का शव का मर्ग इंटीमेशन कर जांच पंचनामा में लिया गया. मृतक के शव का पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया गया. पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा गलत तरीके से सर्जरी करने से मौत होना लेख किया गया. मर्ग जांच के दौरान मृतक पुरुषोत्तम ध्रुव पिता दुलखू राम ध्रुव उम्र 45 साल ग्राम पेण्ड्रा थाना व जिला गरियाबंद के परिजन और गवाह से पूछताछ कर बयान लिया गया. बयान में दिनांक घटना को संजू और बबलू के द्वारा इलाज और सर्जरी करने के लिए अधिकृत नही होते हुए और सर्जरी से पीड़ित की मौत होने का ज्ञान रखते हुए बिना पर्याप्त सुरक्षा साधन के पुरुषोत्तम ध्रुव का इलाज किया गया. जिसकी वजह से पैदा हुए हालात से पुरुषोत्तम ध्रुव की मौत होना बताया गया.
आरोपी संजू और बबलू का कृत्य आपराधीक मानव वध की धारा 105,3(5) भा. न्याय. सं. का पाये जाने से मर्ग जांच पर से जुर्म दर्ज कर जांच कार्यवाही मे लिया गया.इस मामले की जांच के दौरान मामले के आरोपी बबलू ताण्डी की पतासाजी पर आरोपी बबलू ताण्डी उर्फ थबीर ताण्डी पिता खेत्रताण्डी उम्र 54 साल साकिन ग्राम कोमना दुरीयापड़ा थाना कोमना जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में आरोपी बबलू ताण्डी उर्फ थबीर ताण्डी के द्वारा मृतक पुरुषोत्तम ध्रुव का भगन्दर बिमारी का इलाज बिना प्रर्याप्त सुरक्षा साधन के और बिना वैध लायसेंस के अपने साथी संजू के साथ मिलकर इलाज करने के दौरान मौत होना कबूल किया गया. आरोपी द्वारा घटना के समय परिजनों के साथ सम्पर्क किया हुआ. एक विवो कंम्पनी का मोबाइल को जप्त किया गया.
आरोपी बबलू ताण्डी उर्फ थबीर ताण्डी पिता खेत्रताण्डी उम्र 54 साल साकिन ग्राम कोमना दुरीयापड़ा थाना कोमना जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा) के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने पर से 28 अक्टूबर 2025 विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
बबलू ताण्डी उर्फ थबीर ताण्डी पिता स्व खेत्र ताण्डी उम्र 54 साल ग्राम कोमना दुरीयापड़ा थाना कोमना जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t