पेड़ से लटकती मिली 22 वर्षीय युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती, शिनाख्त की कोशिश जारी

The body of a 22-year-old man was found hanging from a tree, causing panic in the area. Police are still trying to identify him.

पेड़ से लटकती मिली 22 वर्षीय युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती, शिनाख्त की कोशिश जारी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांग्ला यार्ड स्थित सेरसा ग्राउंड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देखा. घटना की खबर मिलते ही तारबाहर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु की.
मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 साल के आसपास आंकी जा रही है. घटनास्थल की बारीकी से तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथ में पहने हुए कड़े बरामद हुए हैं. लेकिन युवक के पास से ऐसा कोई भी पहचान पत्र, मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिला. जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके.
मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों के थानों को फोटो भेजकर संपर्क साधा जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ युवक की पहचान जुटाने की कोशिशों में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB