दुर्गा पंडाल के पास धक्का लगने पर विवाद, धारदार हथियार से हमला, इलाके में फैली सनसनी, 12 घंटे में दो नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Controversy over pushing near Durga Pandal attack with sharp weapon sensation spread in the area 5 accused including two minors arrested in 12 hours

दुर्गा पंडाल के पास धक्का लगने पर विवाद, धारदार हथियार से हमला, इलाके में फैली सनसनी, 12 घंटे में दो नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ के दौरान मामूली धक्के को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. लेकिन बिलासपुर पुलिस ने महज 12 घंटों के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में तीन आरोपियों और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अक्टूबर 2024 की रातअपोलो चौक सब्जी मंडी के पास दुर्गा उत्सव देखने गई चन्द्रकली निषाद और उनका बेटा रिंकू निषाद अचानक विवाद का शिकार हो गए. रात्रि करीब 11:30 बजे भीड़ में धक्का लगने पर सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा और उनके साथियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी. जब रिंकू निषाद ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और सुमीत वर्मा ने अपने हाथ में रखे धारदार चाकू से हमला किया. रिंकू ने हमले से बचने की कोशिश की. लेकिन चाकू उसकी जांघ में जा लगा. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और खून से लथपथ जमीन पर गिर गया. उसे फौरन सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वारदात की रिपोर्ट दर्ज होते ही सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग और उनकी टीम ने फौरन कार्रवाई की. उप निरीक्षक ब्यासनारायण बनाफर के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरु की और महज 12 घंटों के भीतर मुख्य आरोपी सुमीत वर्मा, बिट्टू उर्फ अमित वर्मा, छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इन धाराओं के अंतर्गत 10 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है. पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से इलाके में शांति स्थापित हुई और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ.
इस घटना ने समाज में फैली छोटी-छोटी बातों पर होने वाली हिंसा के प्रति चिंता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और तत्परता से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर यह संदेश दिया गया है कि कानून के हाथ लंबे हैं. और किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
गिरफ्तार आरोपी
1. सुमीत वर्मा उम्र 20 साल निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा
2. बिट्टू उर्फ अमित वर्मा उम्र 23 साल निवासी विवेकानंद रेसीडेंसी, मोपका
3. छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा उम्र 23 साल निवासी बसंत विहार कॉलोनी, सरकंडा
साथ ही दो नाबालिग विधि से संघर्षरत बालकों को भी गिरफ्तार किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb