एक और छत्तीसगढ़ का आर्मी का जवान लापता, 11 फरवरी को रेलवे स्टेशन से की बात, फिर नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Another army soldier from Chhattisgarh is missing. He was last seen at the railway station on February 11th. No further information has been found. His family is inconsolable.
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक और आर्मी जवान के लापता होने की खबर सुर्ख़ियों में आ रही है. बताया जा रहा है कि, 11 फरवरी के बाद से जवान का कोई सुराग नहीं मिल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के चिनौरी गांव का रहने वाले तोषण कुमार दर्रा 35 साल की पोस्टिंग 2012 से हुई है। और उनकी पोस्टिंग पहले असम में थी. जवान है. जवान छुट्टी में घर आया था और परिजनों ने जवान से झांसी रेलवे स्टेशन से 11 फरवरी को आखिरी बार बात की थी. गौरतलब है कि झांसी रेलवे स्टेशन में बात होने के बाद से जवान का फोन बंद बता रहा था. जवान ने बटालियन में ज्वाइनिंग नहीं दी है. वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.
ITBP जवान यूपी में 13 दिन से लापता
वहीं 20 फरवरी को भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जहां कांकेर जिलें के चारामा क्षेत्र का रहने वाला ITBP का जवान उत्तर प्रदेश से लापता हो गया. जवान 7 फरवरी को लुधियाना से छुट्टी पर अपने गांव आने निकला था. जो 20 फरवरी तक अपने घर नहीं पहुंचा है. जवान का सामान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने बरामद किया है. लेकिन अब तक जवान का कुछ पता नहीं चल सका है.
संपर्क करने पर फोन मिला बंद
मिली जानकारी के मुताबिक चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसावाही गांव का रहने वाला आईटीबीपी का जवान विनोद कुमार गोटी ने 7 फरवरी को अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और छुट्टी पर घर आने की बात कही थी. लेकिन इसके बाद जब उसके घर के लोगों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला.
गोरखपुर के रेलवे पुलिस ने उठाया फोन
कई बार फोन करने के बाद भी जवान से संपर्क नहीं होने पर परिजन काफी परेशान थे. लेकिन इसी बीच जवान के फोन पर रिंग गई और फोन गोरखपुर के रेलवे पुलिस ने उठाया और जवान का सामान स्टेशन पर मिलने की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन गोरखपुर भी गए लेकिन जवान का अब तक कोई पता नहीं चल सका है.
7 फरवरी की रात जवान से हुई थी बात
गौरतलब है कि 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे जवान विनोद गोटी ने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वे छुट्टी लेकर घर आ रहे हैं और रायपुर पहुंचने के बाद परिजनों को उन्हें लेने आने के लिए कहा था. इसके बाद अगली सुबह जब उनके पिता ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद से जवान विनोद कुमार गोटी की तलाश जारी है. लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. जवान के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द जवान को ढूंढ निकालने की अपील कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



